विक्की-कैटरीना पहुंचे प्रियंका चोपड़ा के रेस्तरां ‘सोना’

Updated on 15-05-2022 08:45 PM

मुंबई  बालीवुड का नवविवाहित कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल आजकल अमेरिका में है। यहां कैटरीना अपनी इंडस्ट्री की दोस्त और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के रेस्तरांसोनामें गईं। कैटरीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वहां की एक तस्वीर शयेर की और सोना कोघर से दूर घरबताया। कैटरीना और प्रियंका पहली बार साथ काम करने जा रही हैं। दोनों फरहान अख्तर कीजी ले जरामें नजर आएंगी। फिल्म में आलिया भट्ट भी होंगी।

कैटरीना कैफ ने रेस्तरां के को-ऑनर मनीष एम गोयल के साथ रेस्तरां से अपनी और विक्की की एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “घर से दूर घर। सोना में लव बाइव थी। प्रियंका चोपड़ा हमेशा की तरह आप जो कुछ भी करती हैं, वह है बस कमाल।कैटरीना ने अपने कैप्शन में दिल और स्माइली वाले इमोजी शामिल किए हैं।

इस तस्वीर में, कैटरीना कैफ फ्लोरल बेज ड्रेस में और विक्की कौशल ब्लैक कैजुअल में दिख रहे हैं। वहीं, विक्की ने इसी दौरान ने एक आइसक्रीम शेक की भी तस्वीर शेयर की, जो शायद उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के रेस्तरां में खाई थी। प्रियंका ने कैटरीना की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “लव यू हनी! बहुत खुशी है कि आप लोग यहां आए। सोना हमेशा आपका स्वागत करता है। हैशटैग होम अवे फ्रॉम होम।फरहान अख्तर की फिल्मजी ले जरामें प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगी। फिल्म में आलिया भट्ट भी होंगी।

 यह एक ऑल फीमेल रोड ट्रिप फिल्म है जिसके इस साल फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। फिल्म कंपेनियन से बात करते हुए, फिल्ममेकर जोया अख्तर ने खुलासा किया था कि प्रियंका चोपड़ा को साइन करने के बाद आलिया और कैटरीना ने एक साथ फिल्म करने के लिए उनसे संपर्क किया था। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद अमेरिका के लॉस एंजिल्स में शिफ्ट हो गई हैं। वहीं, कैटरीना कैफ शादी के बाद पहली बार पति विक्की कौशल के साथ अमेरिका की ट्रिप पर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.