शादी के बाद विक्की कौशल और कैटरीना के पास ज्वाइंट ऑफर्स की बाढ़

Updated on 20-12-2021 07:41 PM

मुंबई अभिनेता विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर को शादी की।शादी से पहले दोनों लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।लेकिन इस दौरान विक्की-कौटरीना ने किसी भी तरह के प्रोजेक्ट या विज्ञापन में साथ में काम नहीं किया था।लेकिन मेकर्स को अब दोनों को साथ में कास्ट करना चाहते हैं।शादी के बाद दोनों के पास शानदार ज्वाइंट ऑफर्स की बाढ़ गई है।

 कई मेकर्स दोनों को एक फिल्म में कास्ट करने के लिए अप्रोच कर चुके हैं। विक्की कौशल और कैटरीना ने एक साथ एक नया प्रोजेक्ट साइन किया है।विक्की और कैटरीना को जाहिर तौर पर एक हेल्थ प्रोडक्ट के लिए ऑफर दिया गया है।और बहुत जल्द इसकी शूटिंग होगी।सूत्र ने बताया कि विक्की और कैटरीना ने एक और लक्जरी ब्रांड के लिए भी साइन अप किया है।

बता दें कि विक्की कौशल-कैटरीना शाही शादी और हनीमून वेकेशन के बाद दोनों मुंबई में वापस गए हैं। कहा जा रहा है कि वर्क कमिटमेंट और शादी की रिसेप्शन पार्टी के लिए वह हनीमून से जल्दी लौट आए हैं। अब दोनों अपनी शादी की रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गए हैं।दोनों से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि विक्की और कैटरीना पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक आलीशान रिसेप्शन पार्टी की तैयारी कर रहे हैं।

इतना ही नहीं रिसेप्शन की तारीख भी तय कर दी है।विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 20 दिसंबर को अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दे रहे हैं।तारीख को चुनने की कई वजह मानी जा रही है।कहा जा रहा है कि विक्की-कैटीरना दोनों अपने काम पर लौटने से पहले शादी की सारी रस्में और फेस्टिव खत्म करना चाहते हैं।इसके अलावा, क्रिसमस नजदीक है, और यह एक विवाहित जोड़े के रूप में विक्की कौशल-कैटरीना का पहला त्यौहार होगा, इसकारण कैटरीना इससे पहले रिसेप्शन पार्टी देना चाहती हैं। रिपार्ट के मुताबिक, विक्की-कैटरीना की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख और रणबीर कपूर जैसे बॉलीवुड सितारों को निमंत्रण मिला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.