शादी से पहले विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के पड़ोसी बने विक्की कौशल और कैटरीना कैफ

Updated on 11-11-2021 06:55 PM

मुंबई विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इसी साल दिसंबर में राजस्थान में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तैयारियों के बीच विक्की ने अपने लिए एक परफेक्ट घर खोज लिया है। विक्की ने जुहू स्थित एक अपार्टमेंट को पांच सालों के लिए किराए पर लिया है। इसके लिए उन्होंने मोटी रकम चुकाई है।

विक्की कौशल का यह अपार्टमेंट अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के पड़ोस में हैं। यानी विक्की-कैटरीना बहुत जल्द अनुष्का-विराट के पड़ोसी होने वाले हैं। इसी बिल्डिंग में विराट-अनुष्का के दो फ्लोर हैं। विक्की ने इस बिल्डिंग के एक अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल वाले फ्लोर को 60 महीने यानी 5 साल के लिए रेंट पर लिया है। यह रेंट विक्की तीन अलग-अलग किस्तों में चुकाएंगे। विक्की ने एडवांस में 175 करोड़ रुपए बतौर रेंट चुका दिए हैं। शादी के बाद विक्की और कैटरीना इसी अपार्टमेंट में रहेंगे।

एक रियल-एस्टेट पोर्टल के प्रमुख वरुण सिंह ने कहा, विक्की ने जुहू के राजमहल में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है, जो बहुत ही शानदार बिल्डिंग है, 60 महीने के लिए, यानी 5 साल। उन्होंने जुलाई 2021 में 8वीं मंजिल का अपार्टमेंट किराए पर लिया था। विक्की कौशल ने सिक्योरिटी मनी के तौर पर 175 करोड़ रुपए के करीब दिए हैं। अपार्टमेंट के लिए शुरुआती 36 महीनों का किराया 8 लाख रुपए प्रति माह है। अगले 12 महीनों के लिए यह 840 लाख रुपए प्रति माह है, और बाकी बचे 12 महीनों के लिए विक्की कौशल 882 लाख रुपये प्रति माह का किराया देंगे।

हाल ही में, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने रोके की रस्म पूरी कर ली है। कैटरीना कैफ की एक फ्रेंड ने बताया कि दोनों का रोका हो गया है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के रोके की रस्म कबीर खान के घर पर की गई। आपको बता दें कि कबीर खान कैटरीना कैफ के साथएक था टाइगरमें काम कर चुके हैं। कैटरीना उन्हें अपना राखी ब्रदर मानती हैं। इस फंक्शन को बहुत गोपनीय रखा गया था, इसमें केवल परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। कैटरीना की मम्मी सुजैन, बहन इसाबेल कैफ के अलावा विक्की कौशल के पिता शाम कौशल, वीणा कौशल और भाई शामिल हुए।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.