विक्की कौशल पहुंचे महाकुंभ और संगम में लगाई डुबकी, विद्युत जामवाल ने भी मां और बहन संग स्नान के बाद की पूजा

Updated on 13-02-2025 02:26 PM
महाकुंभ को शुरू हुए 32 दिन बीत चुके हैं और देशवासियों के साथ-साथ कई फिल्म सिलेब्रिटीज संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। हाल ही विद्युत जामवाल ने प्रयागराज पहुंच संगम में डुबकी लगाई और अब विक्की कौशल भी पहुंचे। 'छावा' को लेकर चर्चा बटोर रहे विक्की कौशल सिक्योरिटी के बीच महाकुंभ पहुंचे। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विक्की कौशल ने प्रयागराज पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह काफी समय से इंतजार कर रहे थे कि कब महाकुंभ में आने का मौका मिलेगा। अब जब वह आए हैं और महाकुंभ पहुंचे तो खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।' मालूम हो कि विक्की की 'छावा' 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके ऑपोजिट रश्मिका मंदाना हैं।

विक्की के अलावा विद्युत जामवाल ने भी लगाई डुबकी, यह बोले एक्टर

वहीं, विद्युत जामवाल परिवार संग महाकुंभ पहुंचे थे और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। यहां उन्होंने एक इवेंट में शंभु पंच अग्नि अखाड़े में शंखनाद किया। इसके बाद कहा, 'मेरी मां कुंभ में आने के लिए काफी एक्साइटेड थीं। मेरी बहन भी यहां आना चाहती थीं, जो इसके लिए सीधे लंदन से आई है। हमने दर्शन किए और फिर पूजा की। मैं यहां अखाड़े देखने और इसके सदस्यों से मिलने आया हूं जिनकी योद्धाओं जैसी फिजिकल फिटनेस है। शंख, जोकि समुद्र मंथन का अभिन्न अंग रहा, वह हमारे सांस लेने की प्रक्रिया को भी सही करता है।'

विद्युत जामवाल ने अखाड़ों में किए पुश-अप्स और एक्सर्साइज

विद्युत जामवाल ने बताया कि यहां उन्होंने अखाड़ों में जाकर काफी मस्ती की। खूब पुश-अप्स और ब्रीदिंग प्रैक्टिस की। विद्युत ने कहा कि महाकुंभ में आने का एक अलग मकसद था। विद्युत ने फिर लोगों से कहा कि हमें अपनी जड़ों को कभी नहीं भूलना चाहिए। पश्चिमी संस्कृति अपनाना गलत नहीं है, लेकिन परंपराओं और अपनी संस्कृति को भी नहीं भूलना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.