विक्की कौशल अब जुहू अपार्टमेंट के लिए 3 साल में चुकाएंगे करोड़ों रुपये, एक महीने का किराया जान दंग रह जाएंगे आप

Updated on 28-04-2025 06:47 PM
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने अपने जुहू, मुंबई वाले शानदार अपार्टमेंट का लीज रिन्यू कर लिया है। इसका मतलब है कि वह अगले तीन साल तक इसी घर में रहेंगे। 'छावा' स्टार इस घर के लिए हर महीने 17.01 लाख रुपये किराया अदा करेंगे। इस डील के तहत विक्की करोड़ों रुपये खर्च करने वाले हैं। आइए जानते हैं उनके नए किराए के घर का पूरा गणित।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कौशल ने जुहू के लग्जरी प्रोजेक्ट 'राज महल' में यह अपार्टमेंट लिया है। यह अपार्टमेंट 258.48 वर्ग मीटर के कार्पेट एरिया में फैला हुआ है और इसमें तीन कार पार्किंग की सुविधा भी है। लीज डील अप्रैल 2025 में रजिस्टर्ड की गई है। डील के मुताबिक, पहले और दूसरे साल विक्की हर महीने 17.01 लाख रुपये किराया देंगे। तीसरे साल किराया बढ़कर 17.86 लाख रुपये हो जाएगा। कुल मिलाकर, तीन साल में वह करीब 6.2 करोड़ रुपये किराए के तौर पर चुकाएंगे।

विक्की कौशल ने सिक्योरिटी डिपॉजिट करवाया

इस डील के तहत विक्की ने 1.69 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी और 1,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी किया है। इसके अलावा उन्होंने 1.75 करोड़ रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर जमा कराए हैं। बता दें, इससे पहले जुलाई 2021 में विक्की ने इसी अपार्टमेंट के लिए पांच साल का लीज साइन किया था, तब उनका किराया 8 लाख रुपये प्रति महीना था।

विक्की कौशल की फिल्म

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल की हालिया रिलीज फिल्म 'छावा' ने धमाकेदार कमाई की है। फिल्म ने रिलीज के महज 22 दिनों में लगभग 601 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म में विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज का दमदार किरदार निभाया है। अब वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में दिखाई देंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.