म्यांमार में चाइनीज माफिया कैंप का वीडियो:साइबर फ्रॉड के लिए यहीं भारतीयों समेत देश-विदेश के युवकों को बनाया गया बंधक

Updated on 04-09-2025 03:16 PM

सूरत साइबर क्राइम पुलिस ने रविवार (31 अगस्त) को इंटरनेशनल साइबर ठगी गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। यह गैंग देश-विदेश के युवाओं को कंप्यूटर जॉब और कॉपी-पेस्ट जैसे आसान काम का झांसा देकर थाईलैंड बुलाता था। इसके बाद उन्हें थाइलैंड से उन्हें म्यांमार भेज दिया जाता था, जहां चीनी गैंग की गैरकानूनी कॉल सेंटरों में अवैध रूप से काम कराया जाता है।

इस मामले में क्राइम टीम ने एक आरोपी को सूरत से और दो को चंडीगढ़ और पंजाब से गिरफ्तार किया था। साइबर सेल की जांच में पता चला है कि पकड़े गए तीन आरोपियों ने म्यांमार और चाइनीज गैंग के साथ मिलकर देश-विदेश के 40 युवकों को म्यांमार में साइबर गुलाम बना रखा है।

इस मामले में  रैकेट के एक्सक्लूसिव वीडियोज मिले हैं। इन वीडियो में म्यांमार में चल रहे चीनी माफिया के सीक्रेट ऑफिस के अंदर और बाहर के दृश्य कैद हैं। यह वही ऑफिस है, जहां बंधक बनाए गए युवकों से कई तरह के साइबर अपराध करवाए जाते हैं। जांच में पता चला है कि इन युवाओं को चीनी गिरोह द्वारा एक प्रोफेशनल कंपनी की तरह साइबर अपराध की ट्रेनिंग दी जाती है।

सूरत की क्राइम और साइबर पुलिस की जांच में सामने आया कि इस गिरोह के प्रमुख आरोपी नीपेंद्र उर्फ नीरव लवकुश चौधरी (उत्तराखंड), प्रीत रसिकभाई कमाणी (राजकोट) और आशीषभाई रमणलाल राणा (सूरत) हैं। इनमें लवकुश चौधरी (एचआर मैनेजर), पंजाब का प्रीत रसिकभाई कमाणी (एजेंट का और सूरत का रहने वाला आशीषभाई रमणलाल राणा वीजा एजेंट की जिम्मेदारी निभाता था।

इन्होंने रैकेट के 11 अन्य सदस्यों के नाम बताए हैं, जिनमें अलेक्जेंडर, एंजो, क्रुणाल, नीलेश पुरोहित, विलियम, किंग, विम, कुम्पेंग, अलोंग, शशांक और स्ट्रॉन्ग शामिल हैं। साइबर ब्रांच देश-विदेश के इन 11 आरोपियों की डिटेल खंगाल रही है।

सोशल मीडिया के जरिए करते थे संपर्क

यह गिरोह फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी पर झूठे नामों से संपर्क कर ऑनलाइन निवेश के बहाने फंसाता था। पुलिस ने मामले में 12 प्रमुख मोबाइल और टेलीग्राम आईडी की पहचान की है, जिनका इस्तेमाल गिरोह द्वारा ऑनलाइन ठगी के लिए किया जाता था। आरोपी पिछले डेढ़ साल से इस इंटरनेशनल गैंग के लिए काम कर रहे थे।

करीब एक महीने पहले सूरत के दो युवकों के विदेश भेजे जाने और बंधक बनाए जाने के मामले में सूरत साइबर क्राइम ब्रांच ने FIR दर्ज की थी। साइबर क्राइम ने आरोपियों की पहचान और पकड़ के लिए तकनीकी सर्विलांस, कॉल डिटेल्स और डिजिटल सबूतों के आधार पर जांच की और इन तीनों को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि इस रैकेट का जाल भारत-म्यांमार ही नहीं, बल्कि कई देशों में फैला हुआ है।

अन्य विदेशी युवकों को थाइलैंड से म्यांमार भेजा जाता है, जबकि कुछ भारतीयों को भारत से ही नदी पार करके म्यांमार पहुंचाया गया था। खास बात यह है कि नदी पार करने के बाद म्यांमार आर्मी के जवान ही इन्हें चीनी गैंग के साइबर फ्रॉड कंपनियों तक पहुंचाते हैं। अब तक ऐसे 40 लोगों की जानकारी सामने आई है, जिन्हें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और इथोपिया से भेजा गया। इनमें सबसे ज्यादा गुजरात और हरियाणा के 9-9 लड़के हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.