लापता टेनिस स्टार पेंग शुआई का वीडियो वायरल

Updated on 21-11-2021 09:11 PM

बीजिंग। चीन में सत्ता के खिलाफ आवाज उठाना भी अपराध की श्रेणी में आता है। कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार के संपादक ने एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया है और उन्होंने कहा कि इसमें लापता टेनिस स्टार पेंग शुआई रविवार को एक मैच देख रही हैं। इससे सत्तारूढ़ पार्टी ने विदेश में चीन की इस शीर्ष टेनिस खिलाड़ी को लेकर पैदा हुए डर को दूर करने की कोशिश की जिन्होंने एक वरिष्ठ नेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

 संपादक हु जिन ने ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट की है जिसे चीन में ज्यादातर इंटरनेट यूजर्स नहीं देख सकते। इस वीडियो में दिख रहा है कि पेंग पांच अन्य लोगों के साथ खड़ी हैं, जिस पर हु जिन ने कहा कि यह बीजिंग में एक युवा चैम्पियनशिप है। इससे पहले शनिवार को शु जिन ने ट्विटर पर बयान दिया गया था

 कि पेंग जल्द ही सार्वजिनक रूप से दिखाई देंगी। पेंग के गायब होने और उनके संबंधित सूचना के जवाब में सरकार की चुप्पी से फरवरी में बीजिंग में होने वाले शीतकालीन खेलों के बहिष्कार की बातें हो रही हैं जो कम्युनिस्ट पार्टी के लिये एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है।

 महिलाओं के पेशेवर टूर ने भी चीन से टूर्नामेंट छीनने की धमकी दी है अगर वह पूर्व नंबर एक युगल खिलाड़ी के सुरक्षित होने का आश्वासन नहीं देता। चीन में पेंग के बारे में चर्चा को वेबसाइट से डिलीट कर दिया गया है। शुक्रवार को एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा था कि उन्हें पेंग के लापता होने के बारे में कुछ नहीं पता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.