विद्युत ने जबरा फैन से मिलने के लिए उठाया ये कदम

Updated on 04-07-2022 09:27 PM

मुंबई बालीवुड एक्टर विद्युत जामवाल अपनी एक फैन को अपनी लग्जरी कार में बैठाकर ड्राइव पर ले गए थे। लेकिन, अब अभिनेता ने अपने एक जबरा फैन से मिलने के लिए जो कदम उठाया है, उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। बिल्डिंग में काम करने वाले अपने फैन के लिए विद्युत जामवाल के उठाए खतरनाक कदम की हर तरफ चर्चा हो रही है। वहीं अभिनेता के फैन खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं।
विद्युत जामवाल ने अपना ये वीडियो खुद शेयर किया है, जिसमें एक बिल्डिंग की बालकनी में खड़े होकर उन्हें अपने फैन से बात करते देखा जा सकता है।विद्युत अपने इस फैन से पूछते हैं- ‘आपने मेरी फिल्मों में एक्शन में क्या-क्या देखा?’ जवाब में शख्स ने जवाब दिया- ‘सब, जो कुछ भी आप करते हो।

विद्युत कहते हैं- ‘आपके जितना स्टंट नहीं करता, तो तैयार हो फोटो के लिए।इसके बाद अभिनेता बिल्डिंग की बालकनी से अंडर कंस्ट्रक्शन वाले इलाके में लोहे की रॉड से होते हुए अपने फैन के पास जाते हैं।वीडियो बना रहा शख्स विद्युत को ऐसे बिना किसी सेफ्टी जाने से मना करता है, लेकिन विद्युत कहते हैं कि वह अपने फैन से जरूर मिलेंगे। इसके बाद वह अपने फैन से मिलने पहुंच जाते हैं।
वहीं दूसरी ओर फैन विद्युत को अपने पास आते देखकर बेहद खुश हो जाता है।

 इसके बाद विद्युत अपने फैन के साथ फोटोज लेते हैं और अभिनेता अपने फैन के हाथ भी चूमते हैं। फैन के साथ विद्युत जामवाल का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद रहा है। मालूम हो कि विद्युत जामवाल बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं, जो अपने जबरदस्त एक्शन्स से अच्छे-अच्छे अभिनेताओं को पीछे छोड़ देते हैं। विद्युत जामवाल अपने जबरदस्त एक्शन सीन्स के लिए खूब तारीफें बटोरते हैं। वहीं फैंस के लिए अभिनेता के प्यार से तो सभी वाकिफ हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.