विजय सेतुपति ने दान किए 1 करोड़ से ज्यादा रुपये, सिने वर्कर्स के लिए बनेगा घर, हो रही है साउथ एक्टर की तारीफ
Updated on
23-02-2025 02:33 PM
एक्टर विजय सेतुपति ने साबित कर दिया है कि वो स्क्रीन पर और स्क्रीन के बाहर दोनों जगह स्टार हैं। फेमस साउथ एक्टर ने साउथ इंडियन मूवी वर्कर्स यूनियन के सदस्यों के लिए 1 करोड़ रुपये दान किए हैं। ये रुपये इन सदस्यों के घरों के निर्माण में लगाए जाएंगे। उन्होंने चेन्नई के फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया (FEFSI) में योगदान दिया है। इसका उद्देश्य मेहनती टेक्नीशियन्स और दिहाड़ी मजदूरों के लिए बेहतर रहने का प्रबंध करना है।
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने एक्स पर शेयर किया कि विजय सेतुपति ने एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए ₹1.30 करोड़ का दान दिया है, जिसका नाम अब उनके सम्मान में रखा जाएगा। उन्होंने लिखा, 'मक्कल सेल्वन @VijaySethuOffl ने घर बनाने के लिए #FEFSI मूवी वर्कर्स यूनियन को ₹1.30 करोड़ का दान दिया है... अपार्टमेंट टावर को 'विजय सेतुपति टावर्स' कहा जाएगा।' एक्टर के इस कदम के लिए उनकी सराहना हो रही है। 21 फरवरी को तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री और एक्टर उदयनिधि स्टालिन ने ऑफिशियली एक नया सरकारी आदेश (GO) जारी किया, जिसके तहत FEFSI, तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल, साउथ इंडियन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन और तमिलनाडु स्मॉल स्क्रीन आर्टिस्ट एसोसिएशन सहित प्रमुख इंडस्ट्री संघ को भूमि पट्टे पर दी गई। FEFSI तमिल फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में विभिन्न ट्रेडों से 23 यूनियनों और लगभग 25,000 सदस्यों का प्रतिनिधित्व करता है।
विजय सेतुपति की फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो Vijay Sethupathi की 2024 में तीन फिल्में रिलीज हुईं। उन्होंने श्रीराम राघवन की 'मेरी क्रिसमस' से शुरुआत की। इसमें कटरीना कैफ भी नजर आईं। उनकी 'महाराज' को भी दर्शकों का प्यार मिला। फिर 'विदुथलाई पार्ट 2' रिलीज हुई। 2025 में विजय सेतुपति कई फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं। वह 'गांधी टॉक्स', 'ऐस' और 'ट्रेन' में नजर आएंगे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…