विजय की मां 'डार्लिंग्स' देखने के बाद हो गईं परेशान:बोलीं- अब मेरे बेटे से कोई भी लड़की शादी नहीं करेगी

Updated on 12-08-2022 03:59 PM

एक्टर विजय वर्मा की हालिया रिलीज फिल्म 'डार्लिंग्स' खूब सु्र्खियां बटोर रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म को लेकर अपनी मां का रिएक्शन शेयर किया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को देखने के बाद उनकी मां परेशान हो गई थीं और कहने लगी थीं कि अब उनके बेटे से कोई लड़की शादी नहीं करेगी।

डार्लिंग्स देखने के बाद मेरी मां परेशान हो गईं

विजय ने कहा, 'इस फिल्म के रिलीज होने के बाद मुझे तरह-तरह के रिएक्शन्स और फीडबैक मिल रहे हैं। कुछ लोग हमजा से नफरत कर रहे हैं, तो वहीं कुछ मेरी परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा फनी मेरी मां हैं। उन्होंने ये फिल्म देखी और उसके बाद परेशान होकर मुझे कॉल किया।

मां को मेरी शादी की टेंशन हो गई

विजय ने आगे बताया, 'इसे देखने के बाद मां को इस बात की टेंशन हो गई कि अब कोई भी लड़की मुझसे शादी नहीं करेगी। मुझे पता है कि वह क्या सोच रही थी, लेकिन उनका ऐसा रिएक्शन देखकर मुझे बहुत हंसी आई। इसके बाद मुझे उन्हें शांत कराना पड़ा और इस बात की गारंटी देनी पड़ी कि ऐसा नहीं होगा। हालांकि अब मैं भी यही उम्मीद कर रहा हूं कि ऐसा न हो।'

विजय वर्मा ने 2012 में बॉलीवुड में रखा था कदम

विजय ने 2012 में आई चित्तागोंग फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके अलावा वो 'रंगरेज', 'गैंग ऑफ घोस्ट', 'पिंक', 'राग देश', 'गली बॉय' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। विजय ने वेब शो 'शी' और 'मिर्जापुर' में काम कर एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने एक्टिंग की पढ़ाई पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से की थी।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है 'डार्लिंग्स'

'डार्लिंग्स' 5 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। जसमीत के. रीन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में विजय के अलावा आलिया, शेफाली शाह और रोशन मैथ्यू भी लीड रोल में हैं। एक्टिंग के साथ ही आलिया ने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' में बनी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.