विक्रम मचा रही सिनेमाघरों में तहलका

Updated on 16-06-2022 08:55 PM

मुंबई कॉलीवुड के सुपरस्टार कमल हासन की हालिया रिलीज फिल्म विक्रम इन दिनों तमिलनाडु और तेलुगु राज्यों के सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म ने धमाकेदार कमाई करते हुए रिलीज के महज एक हफ्ते के अंदर ही वल्र्डवाइड स्तर पर 200 करोड़ रुपये कमाई का कुल आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि तमिलनाडु और तेलुगु राज्यों में भी कमल हासन, विजय सेतुपति, फहाद फासिल और सूर्या स्टाररर निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म के सभी पात्रों ने दर्शकों से तारीफें पाई है।


ऐसे में टॉलीवुड के मेगा स्टार चिरंजीवी ने बीती रात अपने घर पर इस फिल्म की सफलता के लिए एक शानदार पार्टी रखी। दिलचस्प बात यह है कि इस पार्टी में सुपरस्टार सलमान खान को भी बुलाया गया था। जहां सलमान खान ने ग्रैंड एंट्री मारी। मेगा स्टार चिरंजीवी ने इस दौरान सुपरस्टार सलमान खान और कमल हासन को फूलों का गुलदस्ता देकर वेलकम किया। जिसके बाद चिरंजीवी ने कमल हासन को एक बेहद प्यारी पर्पल कलर की सिल्क शॉल भी तोहफे में दी।

इस दौरान इन तीनों सुपरस्टार्स के साथ निर्देशक लोकेश कनगराज भी मौजूद थे। ये तस्वीरें खुद चिरंजीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।इन तस्वीरों को शेयर करते हुए चिरंजीवी ने कैप्शन में लिखा, मेरे प्यारे सल्लू भाई, लोकेश कनगराज और टीम के साथ, बीती रात मेरे घर पर विक्रम की शानदार सफलता पर मेरे सबसे पुराने दोस्त कमल हासन के लिए जश्न मनाना बेहद शानदार और खुशियों भरा रहा। ये कितने सम्मान की बात है। कितनी गहन और शानदार फिल्म थी। आपको बधाइयां। आप और ज्यादा तरक्की करें।


गौरतलब है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म कभी ईद कभी दीवाली की शूटिंग की वजह से हैदराबाद में ही हैं। वो यहां पूजा हेगड़े स्टारर अपनी इस फिल्म की शूटिंग का शिड्यूल पूरा कर रहे हैं। जबकि इसके अलावा सलमान खान और चिरंजीवी जल्दी ही एक साथ तेलुगु फिल्म गॉडफादर में भी नजर आएंगे।

इसमें सलमान खान एक कैमियो रोल में दिखेंगे। मालूम हो कि 4 साल के लम्बे अन्तराल के बाद परदे पर विक्रम के जरिये सफलतापूर्वक वापसी करने वाले दक्षिण भारत के साथ-साथ हिन्दी सिनेमा के दिग्गजों में शामिल रहे अभिनेता कमल हासन को हाल ही में चिरंजीवी ने उनकी फिल्म की सफलता की बधाई स्वयं द्वारा आयोजित एक पार्टी में दी। इस पार्टी में जहाँ कमल हासन के साथ विक्रम के निर्देशक लोकेश कनकराज नजर आए वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के सुपर सितारे सलमान खान ने भी शिरकत की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.