रायपुर जिले के सभी गौठान गांवों के ग्रामीणों ने लिया ‘रोका-छेका‘ का संकल्प

Updated on 21-06-2020 04:01 AM
- आदर्श गौठान बनचरौदा में उन्नत नर्सरी स्थापित
- किसानों को दलहन बीज मिनी किट और फलदार पौधे का निःशुल्क वितरण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा की अनुरूप पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए रायपुर जिले के सभी गौठान ग्रामों में आज रोका-छेका का कार्यक्रम आयोजित हुआ। ग्रामीणोें ने पशुओं को गौठान में भेजने तथा उन्हें खुले में चरने के लिए न छोड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा फसलों की वैज्ञानिक विधि से बुआई के साथ ही कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों को दलहन बीज मिनी किट और फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता एवं कृषि संचालक श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की विशेष मौजूदगी में रायपुर जिले आदर्श गौठान ग्राम बनचरौदा में रोका-छेका कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता ने इस मौके पर बनचरौदा गौठान में उन्नत तकनीक से विभिन्न प्रजातियों के पौधे तैयार करने के लिए नर्सरी का शुभारंभ किया। इस नर्सरी का संचालन महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा। नर्सरी में तैयार होने वाले पौधों का विक्रय निर्धारित दर पर किया जाएगा। इस नर्सरी से पौधे अन्य जिलों को भी उपलब्ध कराए जाएंगे। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता ने इस अवसर पर ग्रामीणों एवं किसानों को रोका-छेका कार्यक्रम की महत्ता के बारे में जानकारी दी और कहा कि यह छत्तीसगढ़ की पुरानी परंपरा है। वर्तमान समय में इस परंपरा का पालन न होने से फसलों का नुकसान होने के साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य पर भी बारिश के दिनों में खुले में चरने से विपरीत प्रभाव पड़ता है। फसलों की सुरक्षा और पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए रोका-छेका की परंपरा प्रभावी है। उन्होंने ग्रामीणों से पशुओं को खुले में न छोड़ने तथा नियमित रूप से चरवाहे की देखरेख में गौठान में भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर कृषि उत्पादन आयुक्त ने बनचरौदा गौठान में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित आयमूलक गतिविधियों का अवलोकन किया। महिला समूहों द्वारा गौठान में वर्मी खाद का उत्पादन, कुक्कुट पालन, गोबर से गमला निर्माण तथा जैविक कीटनाशक का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने महिला समूहों के स्वालंबन के कार्य की सराहना की। कृषि उत्पादन आयुक्त ने इस मौके पर किसानों कोे धान के बदले मक्का, दलहन और तिलहन की खेती के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को इसके लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने गौठान में वर्मी कम्पोस्ट के लिए पक्का टांका बनाने के निर्देश दिए। संचालक कृषि क्षीरसागर ने दलहन-तिलहन की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया तथा बनचरौदा को राष्ट्रीय स्तर पर आदर्श ग्राम गौठान के रूप में पुरस्कार मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रोका-छेका कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग द्वारा बनचरौदा गांव के 30 कृषकों को उड़द एवं अरहर का बीज तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा मुनगा, नीबू, कटहल आदि के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस मौके पर आदर्श गौठान बनचरौदा में अतिथियों सहित ग्रामीणों ने पौधरोपरण किया। इस अवसर पर अपर संचालक कृषि केरकेट्टा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी, जनपद सदस्य किशोर साहू एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.