विनोद कांबली आर्थिक तंगी से जूझ रहे

Updated on 18-08-2022 05:48 PM

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के जिगरी दोस्त विनोद कांबली की माली हालत खराब है। वे बेरोजगार भी हैं और इन दिनों काम की तलाश कर रहे हैं। वे BCCI की 30 हजार रुपए की पेंशन के दम पर जी रहे हैं।

कांबली ने अपने स्कूल के दिनों में सचिन तेंदुलकर के साथ रिकॉर्ड 664 रनों की साझेदारी कर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी। 34 साल पहले की इस रिकॉर्ड साझेदारी में विनोद कांबली ने 349 रन और सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 326 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, कांबली ने अपने शुरुआती सात मैचों में ही 793 रन बनाए थे। कांबली की मौजूदा स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे मैदान पर कोई भी काम करने को तैयार हैं।अपने लुक और स्टाइल के लिए मशहूर रहे कांबली सफेद दाढ़ी में नजर आए। उनके गले में न तो गोल्ड चेन है और न ही हाथ में ब्रेसलेट और घड़ी। यहां तक कि उनके मोबाइल फोन की स्क्रीन भी टूट चुकी है।विनोद कांबली ने 2000 में आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। उसके बाद से वे कई प्रोफेशन में हाथ आजमा चुके हैं, लेकिन उन्हें सफलता कहीं नहीं मिली। वे संजय दत्त के साथ कुछ फिल्मों में भी नजर आए। उन्होंने पल-पल दिल के साथ, आज का युगांधर और अनर्थ जैसी फिल्में की हैं। बाद में ऐड फिल्में भी कीं। आखिर में कोचिंग भी की। आखिरी बार वे 2019 में मुंबई टी-20 लीग में एक टीम की कोचिंग कर रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.