ब्रिटेन में रुक नहीं रही मुस्लिमों और धुर दक्षिणपंथियों की हिंसा, पुलिस की गाड़ियों पर फेंके गए पेट्रोल बम, 400 अरेस्‍ट

Updated on 06-08-2024 01:20 PM
लंदन: ब्रिटेन के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शनों का दौर जारी है। साउथपोर्ट शहर में बीते हफ्ते पहले एक डांस पार्टी में हुए हमले में तीन बच्चियों की मौत के बाद ये बवाल शुरू हुआ है, जो बढ़ता ही जा रहा है। अब तक 17 शहरों में आगजनी और पुलिस से झड़प के मामले सामने आए हैं। दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारी पुलिस को भी लगातार निशाना बना रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में पुलिस वाहनों को पेट्रोल बमों से निशाना बनाया गया है। पुलिस गाड़ी पर पेट्रोल बम से हमले के फुटेज भी सामने आए हैं।
उपद्रवियों ने प्लायमाउथ, बर्नले, बर्मिंघम और बेलफास्ट में वाहनों को निशाना बनाया है। उत्तरी आयरलैंड की राजधानी बेलफास्ट में उपद्रवियों ने पुलिस वैन पर पेट्रोल बम फेंके। पुलिस को सैंडी रो में एक सुपरमार्केट के करीब तैनात किया गया था, यहां उनकी गाड़ी में आग लगा दी गई थी। पुलिस वाहनों पर बोतलें, पेट्रोल बम और लकड़ी के तख्ते फेंके गए। काले कपड़े पहने युवाओं ने पुलिस लैंड रोवर्स पर पत्थर भी फेंके। पुलिस वाहनों पर हमला करने वाले करीब 12 लोग थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.