बांग्लादेश में चुनावी कार्यक्रम के दौरान हिंसा, जमात-ए-इस्लामी नेता की BNP कैडर से झड़प में मौत

Updated on 29-01-2026 01:09 PM

ढाका: बांग्लादेश में जिस चुनावी हिंसा की आशंका जताई जा रही थी वो अब सच साबित होती जा रही है। बुधवार को देश के शेरपुर जिले में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान हुई झड़प में जमात-ए-इस्लामी के एक स्थानीय नेता की मौत हो गई। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, शेरपुर के झेनाइगाती उपजिला में चुनावी घोषणापत्र पढ़ने का एक कार्यक्रम हो रहा था, जिसमें बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के समर्थक एक दूसरे से भिड़ गए। शेरपुर के एडिशनल एसपी मोहम्मद मिजानुर रहमान भुइयां ने बताया कि झड़प में जमात-ए-इस्लामी का एक स्थानीय नेता गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।

बैठने को लेकर हुई हिंसक झड़प

मारे गए जमात नेता की पहचान रेजाउल करीम के रूप में हुई है। उन्हें श्रीबर्दी उपजिला यूनिट का जनरल सेक्रेटरी बताया गया है। बुधवार दोपहर को स्थानीय प्रशासन ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था, जहां शेरपुर-3 निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को अपने चुनावी घोषणापत्र पढ़ने थे। यहां कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था को लेकर बहस शुरू हो गई जो बाद में बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के समर्थकों के बीच भीषण झड़प में बदल गई।

झड़प में 50 से ज्यादा लोग घायल

शेरपुर-3 सीट से जमात उम्मीदवार मोहम्मद नूरुज्जमान बादल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि झड़प में रेजाउल करीम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद जमात-इ-इस्लामी की जिला यूनिट ने शेरपुर में विरोध रैली निकाली। बांग्लादेश की मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि झड़प में कम से कम 50 नेता और कार्यकर्ता घायल हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.