कोविड-19 के नए नियमों के विरुद्ध नीदरलैंड में प्रदर्शन के बाद हिंसक झड़प, कई घायल

Updated on 20-11-2021 08:41 PM

हेग दुनिया में महामारी कोरोना कमजोर भले ही पड़ा हो पर इसका संक्रमण समाप्त नहीं हुआ है जिसके चलते नीदरलैंड में टीकाकरण नहीं करवाने वाले लोगों का प्रवेश कुछ स्थानों पर निषेध करने की सरकार की योजना के खिलाफ रॉटरडेम में शुक्रवार रात हुए प्रदर्शन में हिंसा के बाद पुलिस को चेतावनी देने के लिए गोलियां चलानी पड़ीं, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए।

 पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि हिंसक प्रदर्शन के दौरागोलियां चलने से कुछ लोग घायल हुए हैं।यहां दंगाईयों को मुख्य मार्ग से तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें कीं। नीदरलैंड के प्रसारणकर्ताएनओएसने सोशल मीडिया पर उपलब्ध एक वीडियो प्रसारित किया, जिसमें नजर रहा है कि रॉटरडेम में एक व्यक्ति को गोली लगी है।

पुलिस ने ट्वीट किया, ‘अभी यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति को किसने और कैसे गोली मारी।पुलिस ने शुक्रवार रात को कहा कि रॉटरडेम शहर के केंद्र में अभी भी हालात अशांत हैं तथा भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। उसने बताया कि दर्जन भर दंगाईयों को गिरफ्तार किया गया है तथा अभी और लोगों को गिरफ्तार किया जाना है। पुलिस ने बताया कि पुलिस अधिकारियों समेत कुल सात लोग घायल हुए हैं।

उसने ट्वीट करके बताया कि दंगाईयों ने आगजनी शुरू कर दी तथा अधिकारियों को शहर का मुख्य रेलवे स्टेशन बंद करना पड़ा। सरकार ने कहा कि वह एक कानून लाना चाहती है जिसमें व्यवसाय देश की कोरोना वायरस पास प्रणाली को केवल उन लोगों तक सीमित कर सकेंगे, जिनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है या फिर जो लोग कोविड-19 से उबरे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.