कांगो में हिंसक हुआ प्रदर्शन, गोलीबारी में दो भारतीय शांति सैनिकों समेत 15 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

Updated on 29-07-2022 11:22 PM

बुटेम्बो कांगो के पूर्वी शहर बुटेम्बो में संयुक्त राष्ट्र विरोधी प्रदर्शन हिंसक हो गया है। इस हिंसा में अब तक 15 लोग मारे जा चुके हैं। हिंसा पर उतारू प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के दौरान तीन शांति सैनिकों की मौत हो गई, जिनमें से दो भारतीय हैं। बुटेम्बो के पुलिस प्रमुख पॉल नगोमा ने बताया कि देश के तनावग्रस्त इलाके में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना (मोनुस्को) हथियारबंद समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल हो रही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दो बहादुर भारतीय शांति सैनिकों की शहादत पर दुख प्रकट किया है।

हिंसक भीड़ ने पुलिस के हथियार छीने, चलाई गोलियां
संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि हिंसक हमलावरों ने कांगो पुलिस से हथियार छीन लिए और संयुक्त राष्ट्र कर्मियों पर गोलीबारी की। मंगलवार को 'विशेष रूप से सोशल मीडिया पर संयुक्त राष्ट्र के खिलाफ व्यक्तियों और समूहों द्वारा की गई शत्रुतापूर्ण टिप्पणियों और धमकियों से प्रेरित' सैकड़ों हमलावरों ने गोमा के साथ-साथ उत्तरी किवु के अन्य हिस्सों में 'संयुक्त राष्ट्र बल के ठिकानों पर फिर से हमला किया।

तमाम प्रयासों के बाद भी थम नहीं हिंसा : फरहान हक
हक ने कहा भीड़ पत्थर और पेट्रोल बम फेंक रही है। ठिकानों में तोड़फोड़ कर रही है। लूटपाट कर रही है। त्वरित प्रतिक्रिया बलों को भेजकर हम चीजों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके अलावा, हक ने कहा कि कम से कम 4 घटनाओं में मोनुस्को कर्मचारियों के आवासों को निशाना बनाया गया, जिन्हें अब संयुक्त राष्ट्र शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा भीड़ ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम परिसर में घुसने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र मिशन कार्यालयों में आग लगा दी और वहां जबरन प्रवेश किया। उन्होंने शांति सेना पर कांगो के पूर्वी क्षेत्र में बढ़ती हिंसा के बीच नागरिकों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया।


संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा प्रमुख जल्द कलेंगे कांगो का दौरा
मनुस्को के कार्यवाहक प्रमुख खासीम डायग्ने और संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता हक ने संयुक्त राष्ट्र कर्मियों की हत्याओं की निंदा की। हक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा प्रमुख जीन पियरे लैक्रोइक्स, जो वर्तमान में माली में हैं, जल्द ही कांगो का दौरा करेंगे। डायग्ने ने संयुक्त राष्ट्र के खिलाफ हिंसा को 'अस्वीकार्य' बताया। हक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के पास अपने शांति सेना को हटाने और यहां तक ​​कि कांगो से हटने की योजना है, लेकिन 'हम रुके हुए हैं क्योंकि जमीन पर स्थिति खतरनाक है।



संघर्ष घायल हो गए थे बीएसएफ जवान, बाद में हुई मौत
सीमा बल के प्रवक्ता ने बताया कि 26 जुलाई को, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के बुटेम्बो में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दल के दो भारतीय बीएसएफ कर्मियों ने हिंसक सशस्त्र विरोध के दौरान गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने कहा कि इस साल मई में शामिल किए गए इलाके में करीब 70-74 बीएसएफ जवानों को तैनात किया गया। अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने पूरे कांगो में मोनुस्को के खिलाफ प्रदर्शन और आंदोलन का आह्वान किया था, जिसके बाद गोमा शहर में स्थिति हिंसक हो गई।


भारतीय जवानों की शहादत पर जयशंकर ने जताया दु:
संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत कांगो में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो कर्मियों की मंगलवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान मौत हो गई। बल के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वह दो बहादुर भारतीय शांति सैनिकों को खोने पर बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि आक्रोशपूर्ण हमलों के अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और उन्हें न्याय कठघरे में लाया जाना चाहिए। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.