इजराइल से जुड़े होने की अफवाह पर हिंसक प्रदर्शन:बांग्लादेश में KFC, बाटा, प्यूमा पर हमला, दुकानों में तोड़फोड़-लूटपाट

Updated on 10-04-2025 02:18 PM

बांग्लादेश में इजराइल विरोधी प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को कई इंटरनेशनल ब्रांड्स की दुकानों में लूटपाट और तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारी बाटा, KFC, पिज्जा हट और प्यूमा जैसे ब्रांड के शोरूम में घुस गए और वहां रखे सामानों को नुकसान पहुंचाया।

यह घटना उस वक्त हुई जब हजारों लोग फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सिलहट, चटगांव, खुलना, बरिशाल, कमिला और ढाका में सड़कों पर उतरे थे। माना जा रहा है कि ये हिंसा उन फेक न्यूज के चलते फैली, जिनमें ये दावा किया गया था कि ये कंपनियां इजराइल से जुड़ी हैं।

घटना ऐसे समय हुई, जब बांग्लादेशी सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अपने पहले ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट की मेजबानी की तैयारी कर रही है।

बता दें कि इजराइल ने 18 मार्च को गाजा पर हमला करके 19 जनवरी को हुआ सीजफायर तोड़ दिया था, जिसके बाद से अब तक इजराइली हमले में 1000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जबकि 3000 से ज्यादा घायल हैं।

वीडियो में लूटपाट करते दिखे प्रदर्शनकारी

ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, KFC, प्यूमा, बाटा, डोमिनोज और पिज्जा हट जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को निशाना बनाया गया। इन्हें लेकर प्रदर्शनकारियों का मानना है कि वे इजराइल से जुड़ी हुई हैं। जबकि उनका इजराइल से कोई सीधा संबंध नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भीड़ ईंटों से बाटा शोरूम के कांच का दरवाजा तोड़ते नजर आती है और फिर दर्जनों जूते लूट लेती है। बांग्लादेश के TBS न्यूज के मुताबिक लूटपाट के कुछ देर बाद ही ये जूते फेसबुक मार्केटप्लेस पर बिक रहे थे।

एक अन्य तस्वीर में KFC आउटलेट पर डंडों से हमला किया गया। प्यूमा और डोमिनोज के कई शोरूम में भी तोड़फोड़ की गई।

बाटा ने कहा- इजराइल-हमास लड़ाई से लेना-देना नहीं 

चेक रिपब्लिक की कंपनी बाटा का इजराइल से कोई लेना-देना नहीं है। 1962 में बांग्लादेश में अपना पहला आउटलेट खोलने वाली बाटा ने इस हमले की निंदा की। बाटा ने कहा-

QuoteImage

हम उन गलत दावों के बारे में जानते हैं, जिनमें कहा गया है कि बाटा एक इजराइली कंपनी है या इसका इजराइल-फिलिस्तीन लड़ाई से राजनीतिक संबंध है। बाटा एक निजी स्वामित्व वाली कंपनी है और उसका इस संघर्ष से कोई राजनीतिक संबंध नहीं है।

QuoteImage

प्यूमा, डोमिनोज और KFC भी इजराइल की कंपनी नहीं 

प्यूमा भी एक जर्मन मल्टी नेशनल कंपनी है। हालांकि 2018 में इजराइल फुटबॉल एसोसिएशन (IFA) को स्पॉन्सर करने की वजह से प्यूमा को आलोचना का सामना करना पड़ा था। हालांकि यह डील 2024 में खत्म हो गई।

डोमिनोज एक अमेरिकी कंपनी है, बांग्लादेश में इसकी फ्रेंचाइजी का स्वामित्व भारत की जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड के पास है। पिछले साल इसकी इजराइली फ्रेंचाइजी पर इजराइली सेना का सपोर्ट करने के लिए हमला किया गया था।

KFC भी एक अमेरिकी कंपनी है और इसके आउटलेट्स इजराइल में भी हैं। हालांकि 2021 में तेल अवीव स्थित मार्केटिंग फर्म टिकटुक टेक्नोलॉजीज का अधिग्रहण करने के बाद इसे भी जांच का सामना करना पड़ा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.