टी20 सीरीज में गुप्टिल को पीछे छोड़ सकते हैं विराट और रोहित

Updated on 16-02-2022 08:01 PM

कोलकाता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली के पास आज (बुधवार) से यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरु हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर मार्टिन गुप्टिल के सबसे अधिक रनों के रिकार्ड को तोड़ने का अच्छा अवसर है। अभी टी20 प्रारुप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गुप्टिल शीर्ष पर हैं।

ऐसे में मैदान पर उतरने के साथ ही विराट और रोहित के पास इस प्रारुप में सबसे ज्यादा रन बनाने का अवसर रहेगा। गुप्टिल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय के 112 मुकाबले की 108 पारियों में 32.66 की औसत से 3299 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम 95 मुकाबले की 87 पारियों में 52.04 की शानदार औसत से 3227 रन हैं। वहीं, कप्तान रोहित ने 119 मैचों की 11 पारियों  में 33.30 के औसत से 3197 रन बनाये हैं और वह तीसरे नंबर पर हैं। टी-20 में अभी तक सिर्फ इन्हीं तीन बल्लेबाजों ने ही 3000 से ज्यादा रन बनाए हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मुकाबलों की टी-20 सीरीज में इन दोनों बेहतरीन बल्लेबाजों के पास टी-20 में शीर्ष स्कोरर बनने का अवसर होगा।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन

1. मार्टिन गुप्टिल - 112 मैच, 3299 रन

2. विराट कोहली - 95 मैच, 3227 रन

3. रोहित शर्मा - 119 मैच, 3197 रन


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.