विराट और रोहित एक्शन में होगें, कब और कहां लाइव देखें विजय हजारे ट्रॉफी के मैच

Updated on 23-12-2025 01:02 PM
नई दिल्ली: विजय हजारे ट्रॉफी भारत का प्रमुख घरेलू वनडे टूर्नामेंट है। वैसे तो हर साल इसका आयोजन होता है लेकिन इस बार यह ज्यादा चर्चा में है। इसकी वजह है कि भारतीय क्रिकेट के लगभग सभी बड़े नाम विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं। 24 दिसंबर से टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम इसमें हिस्सा ले रहे हैं। 8 जनवरी तक ग्रुप राउंड के मुकाबले होंगे। 12 जनवरी से नॉकआउट की शुरुआत होगी। 18 को टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

विराट और रोहित के अलावा ऋषभ पंत, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा जैसे कई और स्टार खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में जलवा बिखेरेंगे। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान विराट कोहली और रोहित शर्मा पर ही रहेगा। बीसीसीआई ने यह नियम बनाया है कि केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों को कम से कम दो विजय हजारे मैचों में खेलना अनिवार्य है। इसी नियम के चलते ये बड़े खिलाड़ी मैदान पर उतर रहे हैं।
विराट कोहली 15 साल बाद इस टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के साथ ट्रेनिंग की। मुंबई में विराट ने जमकर पसीना बहाया और अब वह दिल्ली के लिए मैच के लिए बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। रोहित ने पुष्टि की है कि वह मुंबई की ओर से सिक्किम और उत्तराखंड के खिलाफ जयपुर में 24 और 26 दिसंबर को होने वाले शुरुआती दो मैच खेलेंगे। दिल्ली के शुरुआती मैच बेंगलुरु में आंध्र प्रदेश और गुजरात के खिलाफ होंगे।

टूर्नामेंट का प्रारूप और टीमें

2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी में एलीट और प्लेट श्रेणियों में कुल 38 टीमें भाग ले रही हैं। एलीट डिवीजन में 32 टीमें हैं, जिन्हें आठ-आठ टीमों के चार समूहों में बांटा गया है। हर टीम अपने ग्रुप की टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी। हर एलीट ग्रुप से टॉप दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी, जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे। प्लेट ग्रुप में छह टीमें हैं। अगले सीजन के लिए टीमों का प्रमोशन और डिमोशन भी होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.