कप्तानी और फेम मिलते ही बदल गया विराट, रोहित अब भी वैसा... पूर्व भारतीय क्रिकेटर के सनसनीखेज खुलासे

Updated on 16-07-2024 02:37 PM
नई दिल्ली: अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने कप्तान बनने के बाद विराट कोहली के व्यवहार में आए बदलाव पर कुछ विस्फोटक खुलासे किए हैं। साल 2015 से 2017 के बीच कोहली की कप्तानी में खेलने वाले इस अनुभवी लेग स्पिनर ने जो बताया वो भारतीय क्रिकेट में भूचाल लाने के लिए काफी है। अमित मिश्रा ने कोहली और रोहित शर्मा के बीच अंतर बताते हुए कहा कि कैसे एक परिस्थितियों के साथ बदल गया, जबकि दूसरा पहले दिन से ही वैसा ही रहा। कोहली और रोहित ने बमुश्किल एक साल के भीतर-भीतर टीम इंडिया में डेब्यू कर लिया था। अगले डेढ़ दशक में दोनों भारतीय बैटिंग ऑर्डर की रीढ़ बन गए। अब दोनों साथ-साथ टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। दोनों के बीच कई समानताएं हैं। रोहित-कोहली के नाम कई रिकॉर्ड्स हैं। स्टारडम और फैनबेस के मामले में भी दोनों के बीच काफी समानताएं हैं।

'पावर मिलते ही बदल गया विराट'

रोहित शर्मा के साथ अपने समीकरण के बारे में बोलते हुए अमित मिश्रा ने कहा कि वह और भारत के वर्तमान कप्तान क्रिकेट के शुरुआती दिनों से ही बहुत खुशमिजाज और दोस्ताना संबंध रखते हैं, लेकिन उन्हें कोहली से ऐसी उम्मीद नहीं थी। मिश्रा ने यह भी खुलासा किया कि कोहली के स्वभाव में बदलाव के कारण भारतीय टीम में उनके कम दोस्त रह गए हैं। यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू के दौरान जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या खिलाड़ियों के बीच विराट कोहली के लिए सचिन तेंदुलकर या एमएस धोनी जैसा ही सम्मान है, तो उन्होंने साफगोई से कहा, 'हर कोई बहुत ईमानदार नहीं होता है। मैं झूठ नहीं बोलूंगा। एक क्रिकेटर के रूप में, मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं, लेकिन मैं रिश्ते उनके साथ पहले वाले नहीं रह गए।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.