विराट को दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने का भरोसा

Updated on 01-01-2022 07:33 PM

सेंचुरियन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले ही टेस्ट में जीत से उत्साहित भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि यह टीम जीत का कोई अवसर नहीं खोती है। पहले ही टेस्ट में जिस प्रकार टीम ने शुरुआत की है उससे यह बात साबित होती है।

साथ ही कहा कि अब हमारी टीम आने वाले मैचों में मेजबानों पर दबाव बनाकर सीरीज जीत के लिए उतरेगी। भारत ने दक्षिण इस मैदान पर पहली जीत हासिल कर साल 2021 का समापन किया है। कोहली ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका में किसी भी स्थान पर टेस्ट मैच खेलना आसान नहीं होता है और सेंचुरियन निश्चित रूप से इनमें सबसे कठिन स्थल है।’’भारतीय बल्लेबाजों ने पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन किया तो तेज गेंदबाजों ने 18 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी को ध्वस्त किया।

कोहली ने कहा, ‘‘हमने चार दिन में परिणाम हासिल कर लिया। यह इस बात का प्रमाण है कि आज हम ऐसी टीम बन गये हैं जो अपने मजबूत पक्षों का खुलकर प्रदर्शन करती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम मैच जीतने के लिये अवसर देख रहे थे। अब हम इसी तरह की क्रिकेट खेलते हैं और मैच में किसी भी स्तर पर मौका मिलने पर उसका पूरा लाभ उठाते हैं।’’ भारतीय टीम अभी तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला नहीं जीती है और कोहली का मानना है भारतीय टीम के पास दूसरे टेस्ट में जीत का सिलसिला जारी रखने का अच्छा अवसर है क्योंकि अब मेजबानों पर दबाव रहेगा। कोहली ने कहा, ‘‘यह बहुत अच्छी स्थिति है।

 हम विदेश में खेल रहे हैं और 1-0 से आगे है। इसलिए मेजबानों को को दूसरे टेस्ट में फिर से दबाव में लाने का हमारे पास सुनहरा मौका है।’’उन्होंने कहा, ‘‘ वांडरर्स में दूसरे टेस्ट के लिए हम और ज्यादा सकारात्मक होकर जा रहे हैं।’’जिस प्रकार आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में भारतीय टीम ने शानदार सफलता हासिल की है उसको लेकर कोहली ने कहा कि हर बार अगले मैच में टीम और अधिक आत्मविश्वास के साथ उतर रही है।उन्होंने कहा, ‘‘हमने पिछले दो-तीन वर्षों में विशेषकर विदेशों में शानदार क्रिकेट खेली है। हमारी टीम अब अधिक बेहतर और आत्मविश्वासी बनती जा रही है।’’ कप्तान को भरोसा है कि उनकी टीम यह सीरीज जरुरत जीतेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.