100वें एकदिवसीय मुकाबले में शतक नहीं लगा पाये विराट

Updated on 10-02-2022 06:03 PM

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने 100वें एकदिवसीय मुकाबले में भी शतक नहीं लगा पाये है। विराट वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 गेंद खेलकर केवल 18 रन बनाकर पेवेलियन लौट गये। वह ओडियन स्मिथ की गेंद पर आउट हुए। इस प्रकार विराट का अपने 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक का इंतजार भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन्स के मैदान पर लगाया था। यह शतक उन्होंने टेस्ट मैच में लगाया उसके बाद से ही विराट अपने 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक के लिए तरस रहे हैं हालांकि इस दौरान उन्होंने कई अर्धशतक लगाये हैं। 
विराट ने अभी तक 259  एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 43 शतक और 64 अर्धशतकों की सहायता से कुलल 12311 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत करीब 58 का रहा है। घरेलू धरती पर उन्होंने 100 एकदिवसीय मैचों में कुल 5020 रन बनाए हैं जिनमें 19 शतक शामिल हैं। इसके अलावा टेस्ट में उन्होंने 99 मैचों में 27 शतकों की सहायता से कुल 7962 और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3227 रन बनाये हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.