खास से आम हुए विराट-धोनी-सचिन, कभी माही का ट्विटर ब्लू टिक उड़ने से मचा था हंगामा

Updated on 21-04-2023 07:46 PM
दिग्गज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू समेत भारत के शीर्ष खेल सितारों ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ‘ब्लू टिक’ गंवा दिया है, जिससे उनकी पहचान सत्यापित होती थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिरूपण और ‘स्पैम’ से बचने के लिए पत्रकारों, सरकारी अधिकारियों और अपने क्षेत्र की हस्तियों को ब्लू टिक मुफ्त में प्रदान किया जाता था। टि्वटर ने हालांकि ने गुरुवार को उन खातों से ब्लू टिक हटा दिए जो इस सेवा के लिए मासिक सदस्यता का भुगतान नहीं करते हैं।

ट्विटर को पिछले साल टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने खरीदा था। ट्विटर ने बुधवार को अपने सत्यापित आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया था,‘ हम कल 20 अप्रैल से सत्यापित चेकमार्क्स (ब्लू टिक) को हटा रहे हैं।’ तेंदुलकर, कोहली और सिंधू के अलावा विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा, ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल, नीरज चोपड़ा और बजरंग पूनिया, पहलवान विनेश फोगाट, दो बार की विश्व मुक्केबाजी चैंपियन निकहत ज़रीन, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री, पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश उन कई भारतीय खिलाड़ियों में शामिल है जिन्होंने ट्विटर पर से अपना ब्लू टिक गंवा दिया है। अगर ट्विटर पर विराट कोहली के फॉलोवर्स की बात करें तो, उन्हें 55.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं सचिन को 38.6 तो एमएस धोनी को 8.5 मिलियन लोग ट्विटर पर फॉलो करते हैं।
टेनिस के दिग्गज रोजर फेडरर और राफेल नडाल, फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और किलियन एम्बाप्पे और बास्केटबॉल के दिग्गज स्टीफन करी का खाता भी अब ट्विटर पर सत्यापित नहीं है। ट्विटर पर अब केवल उन्हीं व्यक्तियों और संगठनों का खाता सत्यापित है जो इसके लिए भुगतान करते हैं। ट्विटर का ब्लू टिक वेब पर लेने के लिए 650 और मोबाइल पर लेने के लिए 900 रुपए का मासिक भुगतान करना होता है।

2021 में ट्विटर ने हटाया था धोनी का ब्लू टिक

ट्विटर ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ब्लू टिक 2021 में हटा दिया था।गौरतलब है कि कुछ ही देर बाद उनका अकाउंट वापस वेरिफाई कर दिया गया था। इस घटना से उस टाइम काफी हंगामा मचा था। धोनी सोशल मीडिया पर इतना एक्टिव नहीं रहते। उस टाइम पर ट्विटर की एक पॉलिसी थी कि जो अकाउंट काफी टाइम तक एक्टिव नहीं रहता उसका बिना नोटिस के ब्लू टिक हटा दिया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.