विराट कोहली और आपका T20 करियर खत्म? रोहित शर्मा ने जडेजा का नाम लेकर कर दिया ट्रोल

Updated on 11-08-2023 02:46 PM
नई दिल्ली: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के होने में अब दो महीने से कम समय बचा है। टीम सिलेक्शन को लेकर चर्चाओं का दौर चरम पर है। इस बीच हर कोई विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी-20 करियर पर भी बात करने से नहीं चूकता। अब जब रोहित शर्मा प्रेस के सामने आए तो उनसे दहकता हुआ सवाल पूछ ही लिया गया। एक पत्रकार ने उनसे टी-20 करियर पर जब सवाल किया तो रोहित ने सवाल का जवाब तो दिया, लेकिन रोचक अंदाज में ट्रोल भी करने से नहीं चूके।

जब रोहित से भारत के वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में जूनियर खिलाड़ियों को उतारने लेकर पूछा गया तो गजब अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा- पिछले साल भी हमने यही किया था। टी20 विश्व कप था इसलिए हमने वनडे क्रिकेट नहीं खेला था। अब भी हम वही कर रहे हैं, वनडे विश्व कप है, इसलिए हम टी20 नहीं खेल रहे हैं। बता दें कि लंबे समय से विराट कोहली और रोहित शर्मा को लंबे समय से टी-20 में शामिल नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने टी-20 में सिलेक्शन नहीं होने को लेकर आगे कहा- आप सब कुछ खेलकर विश्व कप के लिए तैयार नहीं रह सकते। हमने यह दो साल पहले तय किया था। (रविंद्र) जडेजा भी टी20 नहीं खेल रहे हैं, आपने उनके बारे में नहीं पूछा? मैं फोकस (खुद पर और विराट पर) के बारे में समझता हूं, लेकिन जडेजा भी नहीं खेल रहे हैं। रन-मशीन कोहली और कप्तान रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ 2022 विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से भारत के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेला है।

36 वर्षीय खिलाड़ी ने यह भी स्वीकार किया कि उनकी टीम आगामी विश्व कप में भारत के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने के लिए 'बेताब' है। भारत ने आखिरी बार 2013 में आईसीसी खिताब जीता था। भारत विश्व चैंपियन तब बना था आखिरी बार 2011 में 50 ओवर के टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। उन्होंने आगे कहा- ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी भी (50 ओवर) विश्व कप नहीं जीता है, विश्व कप जीतना एक सपना है और इसके लिए यहां लड़ना मेरे लिए इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं है। उन्होंने साथ ही कहा- आपको विश्व कप तश्तरी में रखकर नहीं मिलती है। कड़ी मेहनत करनी होगी और हम 2011 से लेकर अब तक इतने सालों से यही कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.