विराट कोहली का ऐलान- आईपीएल-2021 के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ देंगे

Updated on 20-09-2021 08:45 PM

दुबई टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने बड़ा ऐलान किया है उन्होंने कहा कि वह आईपीएल-2021 के बाद वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ देंगे। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के आधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर इस बात की घोषणा की। हालांकि उन्होंने साफ कर दिया है कि वह आखिरी मैच तक बैंगलोर की टीम के लिए ही खेलना चाहते हैं। विराट ने हाल ही में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी से हटने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था कि वह टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे। कोहली ने वीडियो में कहा कि आरसीबी के कप्तान के रूप में यह मेरा आखिरी सीजन है। उन्होंने कहा, 'मैंने मैनेजमेंट से इस बारे में आज शाम को बात की। यह मेरे दिमाग में कुछ समय से चल रहा था। मैंने अपना वर्कलोड, जो बीते काफी साल से बहुत ज्यादा था, को मैनेज करने के लिए हाल ही में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी भी छोड़ने का फैसला किया था।'

कोहली ने आगे कहा, 'मैं जो जिम्मेदारियां मुझे मिली थीं उन्हें निभाने के लिए तत्पर रहना चाहता था। और मुझे लगा मैं इन जिम्मेदारियों को निभाने के लिए रिफ्रेश, रीग्रुप और अपने विचारों में स्पष्ट रहना चाहता था कि मैं आगे किस तरह बढ़ना चाहता हूं।' उन्होंने कहा, 'इसके साथ ही अगले साल बड़ी नीलामी है और आरसीबी बदलाव के दौर से गुजरेगी।' कोहली ने यह भी साफ कर दिया कि वह बैंगलोर के लिए ही खेलते रहेंगे। उन्होंने कहा, 'मैने मैनेजमेंट को साफ कर दिया है कि मैं आरसीबी के अलावा किसी अन्य टीम के लिए खेलने के बारे में सोच भी नहीं सकता। मैं आईपीएल में अपने आखिरी मैच तक आरसीबी के लिए ही खेलता रहूंगा।' उन्होंने कहा कि लेकिन बतौर कप्तान नौ साल का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। इसमें खुशी, गम, उत्साह के लम्हे रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.