विराट कोहली ने क्रिस गेल को जर्सी गिफ्ट दी:कहा- काका अगले साल IPL में वापसी करना, इम्पैक्ट प्लेयर आप ही के लिए है

Updated on 20-05-2024 01:58 PM

विराट कोहली ने क्रिस गेल से अगले साल इंम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर IPL में वापस आकर खेलने का अनुरोध किया। उन्हें आरसीबी की जर्सी भी भेंट की। जिसका वीडियो RCB ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। दरअसल 18 मई को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रन को हरा कर प्ले ऑफ में पहुंचा। मैच के बाद RCB से खेल चुके पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल टीम का हौसला अफजाई करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की। गेल IPL से रिटायरमेंट ले चुके हैं और वह अभी रिटायर खिलाड़ियों के लीग में खेलते हैं।

विराट गेल से हंसते हुए कहते हैं कि काका अगले साल वापसी करना, इम्पैक्ट प्लेयर नियम अभी चालू है। अब आपको फील्डिंग करने की जरूरत नहीं है, यह आपके लिए डिजाइन किया गया है। वहीं गेल ने विराट से कहा इस सीजन में मैक्सिसम छक्के, हां, गेल ने पूछा कितना? 37 कोहली ने जवाब दिया।

कोहली IPL में इस सीजन टॉप स्कोरर हैं
कोहली इस सीजन IPLके टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 14 मैचों में 155.60 की स्ट्राइक रेट से 708 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं उन्होंने 59 चौके और 37 छक्के भी जड़े हैं।

आरसीबी एलिमिनेटर में राजस्थान से भिड़ेगा
आरसीबी पॉइंट टेबल में 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। IPLके लीग राउंड के 14 मैचों में से उसे 7 मैचों में जीत और 7 मैचों में हार मिली है। आरसीबी 9 वीं बार प्ले ऑफ में पहुंचा है। आरसीबी अब ट्रॉफी नहीं जीती है। बेंगलुरु बुधवार को एलिमिनेटर में तीसरे स्थान पर रहने वाली राजस्थान के साथ खेलेगी। राजस्थान 17 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.