ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा खतरा विराट कोहली

Updated on 16-09-2022 05:51 PM
  एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में मिली निराशा को पीछे छोड़ते हुए भारतीय टीम आगामी टी20 सीरीज के लिए तैयार है. ब्लू आर्मी की अगली भिड़ंत घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला 20 सितंबर को मोहाली स्थित पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.

एशिया कप में धमाल मचाने वाले भारतीय अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी की उम्मीद रहेगी. किंग कोहली का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में जमकर चला भी है. उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ 19 मुकाबले खेलते हुए 59.83 की औसत से अबतक 718 रन बनाए हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली के बल्ले से सात अर्द्धशतकीय पारियां निकली हैं. किंग कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं. कोहली के बाद दूसरे स्थान पर कीवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का नाम आता है. गुप्टिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 463 रन बनाए हैं.

विराट कोहली साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रचंड लय में नजर आए थे. इस दौरान उन्होंने विपक्षी टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में जमकर बल्लेबाजी करते हुए कुल 199 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्द्धशतक (90*, 59* और 50) भी निकले थे. कोहली के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित ने 318 और धवन ने 314 रन बनाए हैं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.