विराट कोहली ने सबके सामने लिए यशस्वी जायसवाल के मजे, सलमान खान का स्टेप कर लूट ली महफिल

Updated on 01-12-2025 02:43 PM
नई दिल्ली: रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में खेले गए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले वनडे में अगर सबसे ज्यादा कोई खिलाड़ी लाइमलाइट में रहा तो वो थे विराट कोहली। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बल्ले से तबाही मचाई। उन्होंने वनडे में अपने करियर का 52वां शतक ठोका। विराट ने 120 गेंदों का सामना कर 11 चौके और 7 छक्कों की मदद से 135 रन बनाए। इसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। हालांकि इस मैच की एक वीडियो अब वायरल हो रही है, जिसमें विराट युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल के मजे लेते नजर आ रहे हैं।

विराट कोहली ने लिए यशस्वी जायसवाल के मजे

सोशल मीडिया के एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रही है। उस वीडियो में सभी भारतीय टीम के खिलाड़ी बाउंड्री लाइन के बाहर खड़े हैं। उस वक्त कोहली यशस्वी के हेयर स्टाइल को देखकर बॉलीवुड स्टार सलमान खान की मूवी 'तेरे नाम' के सॉन्ग 'लगन लगी' का फेमस डांस स्टेप करते हैं। बता दें कि जायसवाल ने इस वक्त मिडल पार्टिशन वाला हेयर स्टाइल रखा हुआ है। सलमान खान ने उस मूवी में यही हेयर स्टाइल रखा था, जोकि फिल्म के बाद काफी ज्यादा फेमस हो गया था। आज कल फिर से यह हेयर स्टाइल ट्रेंड में है।

विराट कोहली ने मैच के बाद क्या कहा?

विराट कोहली ने रांची वनडे के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान यह स्पष्ट कर दिया कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर अब सिर्फ एक फॉर्मेट, वनडे, तक सीमित है, उससे आगे कुछ नहीं। विराट से पूछा गया कि क्या उनका इरादा सिर्फ वनडे में ही खेलना है, तो उन्होंने कहा, 'हां, और हमेशा ऐसा ही रहेगा। मैं सिर्फ एक तरह का गेम खेल रहा हूं।'
कोहली ने समझाया, 'अगर आपने 300 के आस-पास गेम खेले हैं, तो आपको पता होता है कि लंबे समय तक बैटिंग करने की फिजिकल क्षमता कब होती है। जब तक आप बॉल को अच्छी तरह से हिट कर रहे हैं, यह फिजिकली फिट, मेंटली तैयार और एक्साइटेड होने के बारे में है।' कोहली के इस बयान से स्पष्ट हो गया कि उनका ध्यान वनडे विश्व कप 2027 पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.