विराट कोहली के निशाने पर कायरन पोलार्ड और शोएब मलिक का रिकॉर्ड, कोई भी इंडियन नहीं कर सका है ऐसा
Updated on
29-05-2025 01:15 PM
नई दिल्ली: IPL 2025 में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। भले ही विराट कोहली टीम के कप्तान नहीं हैं, लेकिन टीम की पूरी जिम्मेदारी कहीं ना कहीं आज भी उन्हीं के कंधों पर है। विराट कोहली अपनी इस जिम्मेदारी को काफी अच्छे से निभा भी रहे हैं। वह इस सीजन बल्ले से काफी अच्छे लय में दिख रहे हैं।
विराट कोहली को बल्लेबाजी करते हुए देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने टी20 इंटरनेशनल से काफी जल्दी संन्यास ले लिया है। इसी बीच वह एक महारिकॉर्ड के काफी करीब आ गए हैं। जिसके बाद वह वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड और पाकिस्तान के शोएब मलिक को पछाड़ सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह रिकॉर्ड क्या है और विराट कोहली को आगे निकलने के लिए कितने रनों का जरूरत है।
विराट कोहली महारिकॉर्ड से सिर्फ इतने रन दूर
टीम इंडिया और RCB के रन मशीन विराट कोहली टी20 क्रिकेट से महान बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 412 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 42.01 के औसत और 134.75 के स्ट्राइक रेट से 13488 रन बनाए हैं। विराट कोहली सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं। वहीं वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड 13537 रन के साथ चौथे और पाकिस्तान के शोएब मलिक 13571 रन के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली अभी आईपीएल में तीन और मुकाबले खेल सकते हैं। जहां वह बड़ी आसानी से इन दोनों बल्लेबाजों को इस लिस्ट में पीछे कर सकते हैं।
कायरन पोलार्ड को पछाड़ने के लिए विराट कोहली को 50 रन और शोएब मलिक को पीछे करने के लिए 84 रनों की जरूरत है। विराट कोहली को मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह टारगेट उनके लिए काफी आसान सा लग रहा है। विराट कोहली 29 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल का पहला क्वालीफायर मैच खेलेंगे। इस मुकाबले में विराट कोहली अगर अच्छी पारी खेलते हैं तो उनके पास इन दोनों को पछाड़ने का मौका है। आज तक कोई भी भारतीय इस मुकाम को हासिल नहीं कर सका है। विराट कोहली ऐसा करने वाले पहले भारतीय बनेंगे।
IPL 2025 में विराट कोहली का दबदबा
विराट कोहली ने आईपीएल 2025 की 13 पारियों में 60.20 की औसत और 147.91 की स्ट्राइक रेट से कुल 602 रन बनाए हैं। आरसीबी की जीत में विराट कोहली का इस बार काफी अहम रोल रहा है। ऐसे में विराट कोहली अपने इस फॉर्म को फाइनल तक बनाए रखना चाहेंगे। आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली अभी 5वें स्थान पर हैं। वह ऑरेंज कैप जीतने की रेस में भी बने हुए हैं।
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…