विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले धार्मिक यात्रा पर, पत्नी अनुष्का संग PM मोदी के गुरु के आश्रम पहुंचे

Updated on 31-01-2023 07:22 PM
ऋषिकेश: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) लगातार मंदिर और आश्रम में दर्शन के लिए जा रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वह वृंदावन गए थे। उससे पहले अपनी पत्नी के साथ विराट नैनीताल के एक मंदिर में भी गए थे। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली ऋषिकेश पहुंच गए हैं। वहां वह पीएम नरेंद्र मोदी के गुरु के आश्रम में पहुंचे।

दयानंद गिरि आश्रम में विराट

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है। विराट कोहली को इससे ब्रेक दिया गया है। इसका फायदा उठाते हुए वह ऋषिकेश स्थित दयानंद गिरि आश्रम पहुंच गए हैं। यहां उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी है। स्वामी दयानंद गिरि देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के भी गुरु हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विराट और अनुष्का यहां धार्मिक अनुष्ठान के लिए पहुंचे हैं।
विराट कोहली ने गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक आश्रम के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उन्होंने यहां पहुंचकर ब्रह्मलीन दयानंद सरस्वती की समाधि के भी दर्शन किए। दोनों ने करीब 20 मिनट तक वहां ध्यान लगाया उनके फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। विराट मंगलवार की शाम तक वहीं रूक सकते हैं। पति-पत्नी वहां भंडारे का भी आयोजन करवाने वाले हैं।

टेस्ट में खराब फॉर्म जारी

विराट कोहली ने वनडे और टी20 में तो अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन टेस्ट में उनका बल्ला शांत है। नवंबर 2019 के बाद टेस्ट में वह शतक नहीं लगा पाए हैं। 2020 में 3 टेस्ट में उनके बल्ले से 116, 2021 में 11 टेस्ट में 536 और 2022 में 6 टेस्ट में 265 रन निकले। इस दौरान उनका औसत करीब 26 का रहा। टेस्ट में उनका ओवरऑल औसत 54 का पहुंच गया था, जो अभी 48.90 का है। टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से नागपुर में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में विराट से काफी उम्मीदें होंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.