42 रन बनाते ही विराट कोहली के नाम होगा एक और रिकॉर्ड, गावस्कर-द्रविड़ को भी छोड़ देंगे पीछे

Updated on 09-03-2023 09:31 PM
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पिछले काफी समय से टेस्ट क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने अपनी खराब फॉर्म के बाद टी20 और वनडे में तो वापसी कर ली। लेकिन वह अब तक टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने में असफल रहे हैं। कोहली के बल्ले से 2019 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में एक भी शतक नहीं आया है। इसके बावजूद अगर वह अहमदाबाद में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच में 42 रन बना लेते हैं तो एक खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे।

टेस्ट क्रिकेट में भारतीय सरजमीं पर पूरे करेंगे 4000 रन

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम और चौथे टेस्ट में अगर विराट कोहली 42 रन बना लेते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में घरेलू सरजमीं पर अपने 4000 रन पूरे कर लेंगे। कोहली महान सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बाद यह कारनामा करने वाले पांचवे बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं यह विराट कोहली का भारत में 50वां टेस्ट भी है।


इसी के साथ अगर विराट कोहली पहली पारी में ही अहमदाबाद टेस्ट की 42 रन बनाने में सक्षम रहते हैं तो वह भारतीय सरजमीं पर सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ जाएंगे। वह भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और लिटल मास्टर गावस्कर को भी पीछे छोड़ देंगे। वहीं कोहली ने अब तक 76 पारियों में 3958 रन बनाए हैं। गौरतलब है कि 4000 रन बनाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में कोहली का औसत (58) सबसे बेहतर है।

भारतीय सरजमीं पर सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले बल्लेबाज


1) वीरेंद्र सहवाग (71 पारियां )

2) सचिन तेंदुलकर (76 पारियां)

3) सुनील गावस्कर (87 पारियां)

4) राहुल द्रविड़ (88 पारियां)

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.