विराट कोहली देंगे कुर्बानी वर्ल्ड कप के लिए छोड़ेंगे अपनी 'जगह' रवि शास्त्री ने दी सलाह

Updated on 17-08-2023 02:08 PM
नई दिल्ली: भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने खुलासा किया है कि उन्होंने विराट कोहली को इंग्लैंड में 2019 के वर्ल्ड कप के दौरान नंबर चार पर खिलाने के बारे में सोचा था। कोहली,टेस्ट क्रिकेट में जो नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हैं। वह व्हाइट बॉल क्रिकेट में नंबर तीन पर शानदार रहे हैं। हालांकि, कोहली ने 2011 के विश्व कप में नंबर चार पर बल्लेबाजी की थी जोकि भारत जीता भी था। उन्होंने अब तक अपने करियर में नंबर चार पर 39 मैचों में सात शतक और आठ अर्धशतक की मदद से 55.21 की औसत से 1767 रन बनाए हैं।

विराट को नंबर चार पर खिलाना चाहते हैं शास्त्री
शास्त्री ने याद किया कि उन्होंने भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद के साथ कोहली को नंबर चार पर इस्तेमाल करने की संभावना के बारे में बात की थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विराट को 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भी नंबर चार पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। रवि ने स्टार स्पोर्टस पर कहा, ' विराट टीम के हित में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकतो हैं। पता है, एक समय था जब मैंने इसके बारे में सोचा था।'

उन्होंने आगे कहा,'यहां तक कि पिछले दो विश्व कप में, जब मैं 2019 में कोच था, तो मैंने एमएसके के साथ उस शीर्ष भारी लाइन अप को तोड़ने के लिए चार पर बल्लेबाजी करने के बारे में चर्चा की थी।' कोहली के प्रभावशाली रिकॉर्ड पर प्रकाश डालते हुए शास्त्री ने कहा कि अगर वह उस स्थिति में खेलते तो यह स्टार बल्लेबाज टीम में अधिक संतुलन लेकर आता।

केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की फिटनेस को लेकर अनिश्चितता के बीच भारत ने अभी तक अपना नंबर चार का बल्लेबाज तय नहीं किया है। एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले नंबर चार की पॉजिशन भारत के लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय है। टीम ने उस पॉजिशन में कुछ खिलाड़ियों को आजमाया है, लेकिन उनमें से कोई भी बल्लेबाज अब तक अपने आप को साबित नहीं कर पाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.