बायो बबल की परेशानी के कारण विराट ने छोड़ी कप्तानी : पीटरसन

Updated on 22-01-2022 07:12 PM

मस्कट इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का अनुमान है कि भारतीय टी के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बायो बबल (जैव जैव सुरक्षित वातावरण) के कारण रही परेशानी के कारण ही कप्तानी छोड़ी होगी। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की हार के तत्काल बाद कप्तानी छोड़ दी थी।

इससे पहले उन्होंने विश्व कप के बाद ही टी20 टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी जबकि उन्हें एकदिवसीय टीम के कप्तान पद से हटा दिया गया था। इस दौरान भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ भी उनके संबंध अच्छे नहीं रहे। पीटरसन ने कहा, ‘जो लोग खिलाड़ियों की आलोचना करते हैं, उन्हें नहीं पता है कि बायो बबल में खेलना कितना कठिन है।' उन्होंने कहा, ‘इसलिए किसी के प्रति कठोर रवैया अपनाना, आलोचना करना सही नहीं है। कोहली को बेहतर प्रदर्शन के लिए दर्शकों की जरूरत है। वह दर्शकों के बीच ही अच्छा प्रदर्शन करता है।'

पीटरसन ने कहा, ‘मेरी निजी राय है कि उनके जैसे खिलाड़ी के लिए इस बायो बबल में अपनी क्षमताओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना कठिन हो रहा था।' कोहली के सभी प्रारूपों की कप्तानी छोड़ने से पीटरसन हैरान नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘कई खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है। साथ ही कहा कि खेलना दुनिया का सबसे अच्छा काम है पर जब आप बायो बबल में खेलते हैं, तो निश्चित रूप से यह सबसे अच्छा काम नहीं रह जाता है क्योंकि इसमें कोई आनंद नहीं होता है।' विराट उस अतिरिक्त दबाव से राहत चाहते हैं।' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने इसके साथ ही कहा कि रोहित शर्मा को तीनों प्रारूपों में भारत की कमान सौंपनी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.