इधर विराट का शतक आया उधर कोच ने की सबकी बोलती बंद, कहा- अब नहीं कहोगे वह फॉर्म में नहीं है

Updated on 24-02-2025 02:28 PM
नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की साहसिक पारी से बेहद खुश और राहत महसूस कर रहे उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत के इस स्टार बल्लेबाज की फॉर्म पर अब सवाल उठने बंद हो जाएंगे। कोहली ने फॉर्म में वापसी करते हुए वनडे में अपना 51वां शतक जमाया, जिससे भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर 6 विकेट से जीत हासिल करके चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
राजकुमार शर्मा ने पीटीआई वीडियो से कहा, ‘अब तो नहीं पूछोगे कि विराट फॉर्म में नहीं है।’ कोहली ने इससे पहले वनडे में अपना आखिरी शतक नवंबर 2023 में लगाया था। पिछले कुछ सालों से बड़ी पारी नहीं खेल पाने के कारण इस स्टार बल्लेबाज की काफी आलोचना हो रही थी। शर्मा ने कहा कि कोहली कभी खराब फार्म में थे ही नहीं
उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा कहता रहा हूं कि वह बड़े मैचों का खिलाड़ी है और उसने आज यह फिर से साबित कर दिया। वह हमेशा मजबूत टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करता रहा है।’ शर्मा ने कहा, ‘वह पिछले कई वर्षों से ऐसा कर रहा है। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसने देश के लिए सबसे अधिक मैच जीते हैं।
कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान वनडे में 14000 रन भी पूरे किए। वह सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। शर्मा ने इसे बड़ी उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा, ‘वनडे में 51वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल मिलाकर 82वां शतक लगाने के अलावा उसने वनडे में 14000 रन भी पूरे किए। यह बड़ी उपलब्धि है। मुझे उसे पर गर्व है कि उसने पूरे देश का गौरव बढ़ाया। हम सब बहुत खुश हैं कि उसने देश को जश्न मनाने का मौका दिया।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.