विराट खराब दौर से उबर जाएंगे : बांगड़

Updated on 27-04-2022 08:23 PM

मुम्बई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर (आरसीबी) के कोच और पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ ने विराट कोहली के खराब फॉर्म को लेकर कहा है कि वह पहले भी इस प्रकार के दौर से निकले हैं, इसलिए इस बार भी बेहतर होकर निकल आयेंगे।  विराट मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पुणे में खेले गए मुकाबले में पारी की शुरुआत करते हुए केवल नौ रन ही बना पाये थे।

 विराट ने अब तक 9 मैच खेलते हुए सत्र के 16 मैचों में कुल 128 रन ही बनाये हैं  हालांकि बांगड़ का उन पर भरोसा कायम है। उन्होंने कहा कि कोहली महान खिलाड़ी हैं और उन्होंने पहले भी इस तरह के खराब दौर का सामना किया है और वह जल्द ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

विराट के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन होने के साथ ही 5 शतक और 42 अर्धशतक भी हैं पर इस सत्र में वह अब तक विफल रहे हैं। मुख्य कोच के अनुसार विराट में जुनून होने के कारण राह में आने वाली हर चुनौती से निपटने की क्षमता है।

 मुख्य कोच का यह भी मानना ​​है कि कोहली टीम को आने वाले समय में मैच जीतने में सहायता करेंगे। बांगड़ ने कहा, ‘विराट ने अपनी अभ्यास शैली में कोई बदलाव करने के बारे में नहीं सोचा है। वह जिस तरह से तैयारी करते हैं, हमेशा अपने को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर रखते हैं , यही उनकी सबसे बड़ी खूबी है। यही कारण है कि वह कठिन हालातों से भी उबर सकते हैं और उनका रवैया काबिले तारीफ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.