आरसीबी के साथ अगले तीन साल तब बने रहेंगे विराट

Updated on 02-12-2021 09:44 PM

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र के लिए विराट कोहली को सबसे अधिक 15 करोड़ की राशि में रिटेन  (बरकरार) रखा है हालांकि विराट इस सत्र में टीम की कप्तानी नहीं करेंगे।

 विराट ने कहा है कि वही अगले तीन सत्र तक आईपीएल में आरसीबी के साथ ही रहेंगे और उनका कहीं और जाने का कोई इरादा नहीं है। विराट  ने कहा, सफर जारी है, मुझे आरसीबी ने बनाये रखा है। जब मुझसे संपर्क किया गया तो कोई दूसरा विचार नहीं आया। पिछले कुछ वर्षों में टीम के साथ मेर सफर बेहद अच्छा रहा है। फ्रेंचाइजी के साथ तीन और साल जो मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं हालांकि मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना अभी बाकी है।

उन्होंने साथ ही कहा, हमारा प्रशंसक आधार शानदार है। प्रबंधन मेरे और अन्य सभी खिलाड़ियों के साथ अच्छा रहा है।नई ऊर्जा और मैदान पर मेरा एक अलग रूप पर मैं आरसीबी के साथ अपने दिल और आत्मा के साथ बना रहूंगा।

गौरतलब है कि विराट ने आईपीएल 2021 सत्र के पहले ही कह दिया था कि अगली बार से वह कप्तान नहीं केवल बल्लेबाज के तौर पर ही उतरेंगे। उन्होंने फ्रेंचाइजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए वेतन में कटौती भी की है। आरसीबी से उम्मीद थी वह वि स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी बरकरार रखेगी पर ऐसा नहीं हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.