विराट के सुस्त बल्ले ने नहीं उगले रन पर उनकी फैन फॉलोइंग में इजाफा

Updated on 05-09-2021 08:37 PM
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का बल्ला इन दिनों सुस्त है और वह रनों की बारिश नहीं कर रहा है। भले ही उनके बल्ले से इंटरनेशनल शतक निकले 2 साल बीत चुके हों लेकिन इसके बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। विराट कोहली ने शुक्रवार को एक नया मुकाम हासिल कर लिया। विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 150 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। विराट कोहली पहले एशियाई सेलेब्रिटी हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 150 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। बता दें दुनिया में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हैं जिन्हें 336 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 
ज्ञात हो कि विराट कोहली को बीते 187 दिनों में 50 मिलियन लोगों ने फॉलो किया है। इसी साल 3 मार्च को उन्होंने 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छुआ था। अब 6 महीने में वो 150 मिलियन फॉलोअर्स के आंकड़े तक पहुंच गए हैं। विराट कोहली के अलावा कोई और भारतीय इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स के आसपास भी नहीं है। विराट कोहली के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 67 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। ज्ञात हो कि भारतीय कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम से करोड़ों रुपये कमाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए 5 करोड़ रुपए मिलते हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस वक्त इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। जहां उन्होंने 2 अर्धशतक जरूर लगाए हैं लेकिन उनका प्रदर्शन उनकी काबिलियत के मुताबिक नहीं रहा है। विराट ने 6 पारियों में 29 के औसत से 174 रन ही बनाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.