वीरेंद्र सहवाग की भविष्यवाणी- T20 WC में यह पाकिस्तानी बल्लेबाज बनाएगा सबसे ज्यादा रन

Updated on 21-10-2022 05:36 PM

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सबसे अहम दौर शुरू होने वाला है। 16 अक्टूबर से ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के मुकाबले खेले जा रहे हैं और 22 अक्टूबर से सुपर-12 के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। डिफेंडिंग चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। वहीं 22 अक्टूबर को दूसरा मैच इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना है। सुपर-12 के मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने प्रिडिक्ट किया है कि कौन सा बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 से ठीक पहले टीम इंडिया के सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं, वहीं पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के साथ कप्तान बाबर आजम भी दमदार फॉर्म में हैं। रिजवान मौजूदा समय में टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज भी हैं। क्रिकबज पर सहवाग से जब पूछा गया कि कौन सबसे ज्यादा रन बनाएगा, तो उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान के बाबर आजम। वह जबर्दस्त बैटिंग कर रहे हैं। उनको बैटिंग करते देखना बहुत अच्छा लगता है, ठीक उसी तरह से जैसे विराट कोहली की बैटिंग देखकर शांति मिलती है। बाबर आजम को बैटिंग करते देखना खुशी देता है।'

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज हैं, वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें ग्रुप-2 में हैं। दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में अपने सफर की शुरुआत एक-दूसरे के खिलाफ मैच से करेंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर मैच खेला जाना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.