समय रैना के बहाने सरकार पर बरसे विशाल ददलानी, विवाद को बताया 'पाखंड', कहा- बेचारी पब्‍ल‍िक अपनी आजादी खो रही!

Updated on 20-02-2025 02:04 PM
समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया विवादों में हैं। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड माता-पिता को लेकर किए एक बयान को अश्‍लील बताते हुए खूब हल्‍ला हो रहा है। एक ओर जहां समय और रणवीर के ख‍िलाफ मुंबई और असम पुलिस जांच में जुटी है, वहीं बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने भी रणवीर की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कड़ी फटकार लगाई। इस बीच, सिंगर और म्‍यूजिक डायरेक्‍टर विशाल ददलानी ने दोनों को सपोर्ट करते हुए सरकार को कोसा है। उन्‍होंने समय और रणवीर के ख‍िलाफ इस गुस्‍से को 'बकवास' और 'पाखंड' बताया है।
विशाल ददलानी खुद भी 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड में मेहमान बनकर पहुंचे थे। बहरहाल, म्‍यूजिक डायरेक्‍टर ने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर एक पोस्‍ट करते हुए लिखा है, 'क्या आप समय रैना को लेकर हर दिन बन रहे इस सेंसेशन को चलने देंगे, या फिर एक बार के लिए इसमें शामिल होकर इस बेहद पाखंडी बकवास को रोक देंगे?

विशाल बोले- ऑनलाइन कंटेंट को कंट्रोल करना चाहती है सरकार

विशाल अपने इस पोस्‍ट में लिखते हैं कि उनके मुताबिक, यह सारा विवाद इसलिए है कि सरकार ऑनलाइन कंटेंट को कंट्रोल करना चाहते हैं। वह कहते हैं कि जाने-अनजाने 'बेचारी जनता' अपनी स्वतंत्रता खो रही है। विशाल ने कहा, 'सरकार ऑनलाइन कंटेंट को कंट्रोल करना चाहती थी। वो लंबे समय से यह कोशिश कर रहे थे और उन्हें रोका जा रहा था। अब, टीवी पर इसको लेकर बहस और गुस्‍से की इस लहर पैदा की जा रही है, और हमारी बेचारी पब्‍लक‍ि इसके आवेश में आकर अपनी स्‍वतंत्रता खो रही है।'

मुंबई और असम पुलिस कर रही है जांच

जानकारी के लिए बता दें कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद में समय रैना और रणवीर अल्‍लाहबादिया के अलावा आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्वा मखीजा के ख‍िलाफ भी केस दर्ज हुआ है। ये पांचों शो के छठे एपिसोड का हिस्‍सा था, जिसको लेकर बवाल हुआ है। जबकि मुंबई पुलिस ने अपनी FIR में 30-40 लोगों के नाम शामिल किए हैं, इनमें वो सभी शामिल हैं, जो अब तक इस शो में मेहमान बनकर आए थे। लिस्‍ट में उर्फी जावेद, हर्ष लिम्‍बाचिया, तन्‍मय भट्ट, रघु राम, भारती सिंह, रफ्तार भी शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट से रणवीर को पहले फटकार, फिर राहत

बहरहाल, एक ओर जहां सोशल मीडिया पर समय और रणवीर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है, वहीं सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों रणवीर को फटकार लगाते हुए कहा कि उनके दिमाग में गंदगी भरी हुई है। कोर्ट ने रणवरी को अंतरिम राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर तो रोक लगा दी है, लेकिन यूट्यूबर को पासपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए हैं।

समय रैना ने कनाडा में किया शो

इस बीच, समय रैना अभी विदेश में ही हैं। उन्‍होंने कनाडा में शो किया है। उन्होंने महाराष्ट्र साइबर सेल और अन्य अधिकारियों से उनके सामने पेश होने के लिए समय बढ़ाने का अनुरोध किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.