सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियन आइडल- सीजन 13 में जज के तौर पर दिखाई देंगे विशाल दादलानी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया

Updated on 23-08-2022 10:35 AM

भोपाल / फिर साथ आने का बहाना है, अब मौसम म्युजिकाना है!सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन  के प्रतिष्ठित सिगिंग रियल्टी शो इंडियन आइडल अपने 13 सीजन 13 के साथ लौट रहा है! इस शो ने देश को कई यादगार आवाजें दी हैं और एक बार फिर सीजन के #Davedaar की तलाश में लौट रहा और परिवारों को साथ ला रहा है। इस सीजन का प्रीमियर जल्द ही होगा और अल्टिमेट तिकड़ी- नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल दादलानी एक बार फिर जज की कुर्सी पर नजर आएंगे!

जजों ने अपने उत्साह को शेयर करते हुए इस पर कमेंट किया। इंडियन आइडल की जज और भारतीय प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ ने कहा, "एक प्रतियोगी होने से लेकर आज इंडियन आइडल को जज करने तक, मेरी यात्रा वास्तव में बेहतरीन रही है। इंडियन आइडल एक ऐसा मंच है जो योग्य प्रतिभाओं को पहचानता है और उन्हें अपने सपनों को हकीकत में बदलने का अवसर देता है। इंडियन आइडल 13 जल्द ही प्रीमियर के लिए तैयार है। इसमें भारतभर से चुनी हुई प्रतिभाओं के साथ म्युजिकाना वापसी हो रह है। मैं भारत के अगले दावेदार की खोज को लेकर बहुत उत्साहित हूं।

हिमेश रेशमिया ने कहा, "इंडियन आइडल की लोकप्रियता पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी है। यह मंच उन सभी के लिए एक वरदान रहा है, जिनके पास असाधारण सिंगिंग टैलेंट है। इंडियन आइडल 13 के साथ हम शो की शानदार वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। सीजन 13 का स्तर और ऊपर जाएगा और हम इसके लिए देशभर से कुछ छिपे हुए रत्नों को लेकर आए हैं। हमने इस मंच पर सपनों को हकीकत में बदलते देखा है और नए सीजन से भी हमें काफी उम्मीदें हैं जो हमें देश के नए दावेदार देंगे।"

भारतीय गायक विशाल ददलानी ने अपने उत्साह को व्यक्त करते हुए कहा कि, "इंडियन आइडल" मेरे लिए एक इमोशन है। इस शो के हर सीजन में और बेहतर टैलेंट सामने आया है! फिर भी इस सीजन में मैं वास्तव में आइडल के खिताब के लिए देश के अगले दावेदारों को खोजने के लिए उत्सुक हूं। यह बहुत अच्छा है कि हमें अपने देश के दूर-दराज के हिस्सों की प्रतिभाओं को दिखाने का मौका मिलता है। हमारे पास गायकों का एक अविश्वसनीय पूल है जो टेलीविजन पर सबसे प्रतिष्ठित टाइटल इंडियन आइडल के लिए अगला दावेदार बनने की होड़ में है।

इंडियन आइडल सीजन -13 जल्द ही आ रहा है सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.