विजिबिलिटी 0, एक्यूआई 450... दिल्ली एयरपोर्ट से 40 फ्लाइट कैंसिल, दो डायवर्ट, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

Updated on 15-12-2025 02:52 PM
नई दिल्ली: सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम का पहला घना कोहरा छा गया। इस वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर 40 उड़ानें रद्द हो गईं। वहीं दो फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइनों ने यात्रियों को इस बारे में आगाह किया है। कोहरे की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में कई जगह दृश्यता (visibility) लगभग जीरो हो गई है। इससे यात्रियों को सफर करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कोहरा इतना घना था कि कुछ जगहों पर तो 5 से 10 मीटर तक ही दिखाई दे रहा था। वहीं दिल्ली में प्रदूषण ने भी समस्या बढ़ाई। कई जगह एक्यूआई लेवल 450 पार चला गया।

कोहरा का बड़ा असर दिल्ली एयरपोर्ट पर भी दिखाई दिया। इंडिगो ने एक्स पर एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, 'दिल्ली में आज सुबह से सर्दी का पहला कोहरा दिखाई दे रहा है। एयरपोर्ट के आसपास विजिबिलिटी कम हो गई है। मौसम बदलने के कारण, कुछ उड़ानों को उड़ान भरने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है।' एयरलाइन ने आगे कहा, 'हम समझते हैं कि आपकी योजनाएं, कार्यक्रम और कनेक्शन महत्वपूर्ण हैं। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपकी यात्रा के दौरान हमारी टीमें आपकी सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगी। कोहरे के कारण सड़क यातायात भी धीमा हो सकता है, इसलिए एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी जाती है।

इन एयरलाइंस ने भी दी सलाह

एयर इंडिया ने भी इसी तरह की सलाह दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के कारण दृश्यता खराब है, जिससे उड़ान संचालन प्रभावित हो रहा है। एयरलाइन ने यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने को कहा।

कैसा है भारत का पैक्ड फूड मार्केट

इमारक ग्रुप (Imarc Group) के अनुसार भारत का पैक्ड फूड मार्केट साल 2033 तक 224.8 अरब डॉलर की बिक्री दर्ज करेगा। यह साल 2025 से 2033 के बीच 6.5% की सीएजीआर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ेगा। कंपनी ने कहा कि साल 2024 में बिक्री 121.3 अरब डॉलर थी। इस ग्रोथ का कारण तेजी से शहरीकरण, सुविधा वाले भोजन की मांग और ऑनलाइन फूड डिलीवरी का बढ़ना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.