चेस ओलंपियाड के विज्ञापन से विश्वनाथन आनंद गायब, नेपियर ब्रिज को शतरंज बोर्ड की तरह सजा

Updated on 17-07-2022 09:20 PM

चेन्नई चेन्नई में होने वाले 44वें चेस ओलंपियाड के लिए तमिलनाडु सरकार ने एक वीडियो विज्ञापन जारी किया है जिसमें मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के साथ संगीतकार आर रहमान भी दिखाई दे रहे है। वीडियो में चेस आधारित थीम पर कुछ डांसर्स भी हैं। लेकिन पूरे वीडियो में शतरंज के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद कहीं नहीं दिखाई रहे है। इस वीडियो विज्ञापन होने के बाद अब भाजपा इस पर सबाल उठा रही है।


गौरतलब है की चेन्नई के महाबलिपुरम में 28 जुलाई से 10 अगस्त तक 44वें चेस ओलंपियाड का आयोजन होने जा रहा है। जिसके लिए तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने एक विज्ञापन जारी किया है। इस विज्ञापन में खुद मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के अलावा जाने माने संगीतकार आर रहमान भी दिख रहे हैं। लेकिन पूरे वीडियो में शतरंज के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद पूरी तरह से नदारत हैं। जिसके बाद तमिलनाडु भाजपा के चीफ के अन्नामलाई सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि चेस ओलंपियाड के विज्ञापन को स्टालिन सरकार द्वारा जारी किया है जिसमें विश्व चेस चैंपियन विश्वनाथन आनंद ही नहीं हैं और उनकी उपेक्षा की गई हैं।

इस विज्ञापन वीडियो को तमिलनाडु के राजनैतिक, सिनेमा जगत की हस्तियों सहित सभी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। तमिलनाडु की स्टालिन सरकार इस आयोजन के लिए बहुत उत्साहित हैं। चेन्नई शहर के प्रतिष्ठित नेपियर ब्रिज को शतरंज बोर्ड की तरह दिखने के लिए सफेद और काले रंग से रंगा गया है।


तमिलनाडु सरकार की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुप्रिया साहू ने अपने ट्विटर पर पुल के फोटो एवं वीडियो जारी करते हुए लिखा की, "भारत की शतरंज राजधानी चेन्नई भव्य शतरंज ओलंपियाड 2022 की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.