विवियन ने चुम को घसीटा? करण ने कहा- ये है असली चेहरा! फैंस बोले- वो वुमेन कार्ड खेल रही, खुद गिरी
Updated on
09-01-2025 02:58 PM
Bigg Boss 18 के प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस कहते हैं, 'आखिरी टाइम गॉड बनकर फिनाले वीक में जाएगा कौन? विवियन या चुम?'। इस वीडियो में दिखाया गया है कि विवियन और चुम के हाथ में एक स्ट्रेचर है, उसमें दो अलग-अलग रंगों की ईंट भरी है, जिसकी ईंट ज्यादा होगी, वो टाइम गॉड बनेगा और फिनाले वीक में चला जाएगा।
इसके लिए विवियन और चुम अपना पूरा जोर लगा रहे हैं, लेकिन चुम के आगे विवियन भारी पड़ते हैं। वो अपना जोर लगाते हैं, तो चुम गिर पड़ती हैं। कुछ फैंस वीडियो देखने के बाद ये भी दावा कर रहे हैं कि चुम जानबूझकर गिरी हैं। चुम के गिरने से करण वीर मेहरा बहुत भड़क जाते हैं। वो कहते हैं, 'आ जा ना, मेरे साथ आ ना तू।' फिर वो कहते हैं, 'लोगों को देखने दो कि विवियन डीसेना क्या है।' इसके बाद विवियन पूरा स्ट्रेचर घसीट लेते हैं, जिससे चुम फिर से गिर पड़ती हैं और काफी दूर तक घिसटती हैं। इस प्रोमो पर फैंस के भी रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ विवियन को सपोर्ट कर रहे हैं तो कई उनकी आलोचना कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'कुछ भी बोलो विवियन यहां सही है।' दूसरे ने लिखा, 'चुम ऐसा दिखावा कर रही है कि उसे चोट लगी है।' एक और यूजर ने चुम के खिलाफ कॉमेंट किया, 'वुमेन कार्ड खेलने की कोशिश करवा रहा है रजत और चुम। यही लास्ट टाइम ईडन को पानी फेंकना, बाल्टी के साथ मारना, रजत को ढकेलना वो सब सही नहीं दिखा।' एक और यूजर ने लिखा, 'चुम खुद लेट गई वो पकड़कर अब वुमेन कार्ड खेल रही है करण के साथ।'
10 दिन बाद है शो का फिनाले
अब इस शो के फिनाले में सिर्फ 10 दिन का वक्त बचा है। बताया जा रहा है कि श्रुतिका अर्जुन का मिड वीक एविक्शन होगा। अब घर में विवियन, करण, शिल्पा शिरोडकर, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, चाहत पांडे और चुम दरांग बचे हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…