विवियन डीसेना की पहली बीवी के बारे में दूसरी पत्नी नूरन अली ने तोड़ी चुप्पी, जताई हमदर्दी, तलाक पर कही ये बात
Updated on
08-01-2025 02:24 PM
रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का फिनाले अब नजदीक है। विवियन डीसेना से लेकर करण वीर मेहरा तक, सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हाल ही में शो में फैमिली वीकेंड था, जिसमें विवियन की वाइफ नूरन अली और उनकी बेटी आई थीं। अब नूरन ने विवियन की पहली बीवी वाहबिज दोराबजी के बारे में बात की है और उनके प्रति हमदर्दी जताई है।
Bigg Boss 18 के कंटेस्टेंट विवियन डीसेना की वाइफ नूरन अली ने वाहबिज दोराबजी से तलाक के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने इंटरव्यू में इशारा किया कि कोई भी तलाक खुशनुमा नहीं होता है। उन्होंने वाहबिज के लिए कहा कि तलाकशुदा महिलाओं के लिए समाज आसान नहीं है।
'तलाकशुदा औरत को समाज नहीं बख्शता'
नूरन ने गैलाटा इंडिया से कहा, 'दूसरी महिला भी... मैं उनसे ये नहीं छीन रही हूं... एक महिला के तौर पर उसे बहुत कुछ सहना पड़ा होगा। कोई भी तलाक खुशहाल नहीं होता। ये दोनों पक्ष को नुकसान पहुंचाता है। अगर वो (विवियन की पहली वाइफ) कहती है कि वो मानसिक और मनोवैज्ञानिक रूप से किसी चीज से गुजरी है तो ये उसका पूरा अधिकार है। अगर आप तलाकशुदा हैं तो समाज आपको नहीं बख्शता।'
विवियन और वाहबिज की शादी और तलाक
विवियन डीसेना ने नूरन अली से पहले वाहबिज दोराबजी से शादी की थी। दोनों की मुलाकात 'प्यार की ये कहानी' सीरियल के सेट पर हुई थी और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। उन्होंने 2013 में शादी की और 2021 में अलग हो गए। 2022 में विवियन ने दूसरी शादी कर ली। अपना धर्म भी बदल लिया और इस्लाम धर्म अपना लिया। वो पहले ईसाई थे।
शादी से पहले विवियन ने किया धर्म परिवर्तन
नूरन ने हाल ही में ये भी खुलासा किया था कि जब उन्होंने विवियन से शादी की थी, तब उन्हें और उनके पति को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। उनकी शादी को 'लव जिहाद' करार दिया गया। पर नूरन ने बताया कि विवियन ने 2019 में ही इस्लाम अपना लिया था।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…