ज्वालामुखी विस्फोट ने पूरे शहर को ही नक्शे से कर दिया था गायब, अब उगल रहा 'खजाना'

Updated on 10-11-2021 08:27 PM
रोम । इटली के प्राचीन पोम्पेई शहर को एक ज्वालामुखी विस्फोट ने नक्शे से ही गायब कर दिया था। लेकिन खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों ने दासों के लिए बनाए गए एक कमरे की खोज की है। कम से कम 2 हजार साल पुराने इस कमरे में आधुनिक तकनीक पर बना एक बेड भी मिला है। खोजकर्ताओं ने दावा किया है कि इस कमरे की छानबीन से उन्हें रोमन साम्राज्य में दास-दासियों के दैनिक जीवन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लग सकती हैं। पोम्पेई शहर रोमन साम्राज्य के अधीन आता था। पुरातत्वविदों ने बताया कि लावे से खंडहर बने एक विला की खुदाई के दौरान उन्हें एक संकरी डॉरमेट्री और स्टोरेज रूम मिला है। इस डॉरमेट्री में मिले लकड़ी के बने बेड्स को घटाया या बढ़ाया जा सकता था। ये बेड्स इस पर सोने वाले व्यक्ति के आकार के हिसाब से एडजस्ट किए जा सकते थे। इस कमरे में बिना सजावट के एक दीवार भी मिली है, जिसके ऊपरी भाग में एक छोटी खिड़की बनी हुई है।
इटली के सांस्कृतिक मंत्री डारियो फ्रांसेचिनी ने इसे एक महत्वपूर्ण खोज करार दिया है। उनका कहना है कि इससे प्राचीन शहर पोम्पेई के दैनिक जीवन के बारे में पता चलता है। उन्गोंने कहा कि यह खोज विशेष रूप से समाज के उस स्तर से जुड़ी है जिसके बारे में 'अभी भी बहुत कम' जाना जाता है। यह कमरा पोम्पेई के उपनगर सिविटा गिउलिआना में स्थित एक विला में खोजा गया है। इसी विला से जनवरी में पुरातत्वविदों को एक सेरेमोनियल रथ के अवशेष मिले थे। इस रथ का इस्तेमाल रोमन शहर में किसी शादी विवाह या विशेष अवसरों पर किया जाता था। इसमें खूबसूरत नक्काशी की गई थी। लकड़ी से बना यह रथ अलग-अलग तरह के रंग से भी भरा हुआ था। उस जमाने में इसे खींचने के लिए दो से अधिक घोड़ों का इस्तेमाल किया जाता था। द टेलीग्राफ के अनुसार, इस कमरे में खोजकर्ताओं को लड़की के बने ऐसे तीन बेड मिले हैं। जिनमें से दो लगभग छह फीट और एक चार फीट से थोड़ा अधिक लंबा है। इससे संकेत मिलते हैं कि इस कमरे में सभंवत एक परिवार अपने बच्चे के साथ रहता था। पोम्पेई आर्कियोलॉजिकल पार्क के निदेशक गेब्रियल ज़ुचट्रीगल ने कहा कि हम यहां उन नौकरों, दासों की कल्पना कर सकते हैं जो इस क्षेत्र में काम करते थे और रात को यहां सोते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.