इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट, 11 की मौत 3 किलोमीटर की ऊंचाई तक उठा राख का गुब्बार

Updated on 04-12-2023 02:03 PM

इंडोनेशिया में सोमवार को मारापी ज्वालामुखी में विस्फोट हो गया। इसके चलते वहां 11 पर्वतारोहियों की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम के मुताबिक 12 लोगों की तलाश जारी है। वहीं, 49 लोगों को जिंदा बचाया गया है। रविवार को 2,891 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित ज्वालामुखी ने लगभग 3 किलोमीटर की ऊंचाई तक राख फेंकी।

इससे आस-पास के इलाकों में सड़कें और गाड़ियां राख से भर गईं। सोमवार को भी एक छोटा विस्फोट होने की जानकारी है। इसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन को कुछ समय के लिए बंद किया गया है। मारापी का मतलब आग का पहाड़ होता है। यह सुमात्रा द्वीप पर सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है।

तस्वीरों में ज्वालामुखी का विस्फोट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पर्वत पर चढ़ाई के दो रास्ते ज्वालामुखी विस्फोट वाली जगह के नजदीक हैं, जिन्हें अब बंद कर दिया गया है। साथ ही ज्वालामुखी के मुहाने से 3 किलोमीटर दूर तक ढलान पर मौजूद गांवों को एहतियातन खाली करा लिया गया है। विस्फोट के बाद ज्वालामुखी से लावा निकलने की आशंका है। इंडोनेशियाई द्वीप समूह प्रशांत रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, जहां महाद्वीपीय प्लेटों के मिलने से उच्च ज्वालामुखी और भूकंपीय गतिविधि होती हैं।

लोगों में बढ़ रहा ज्वालामुखी देखने का क्रेज
एन्साइक्लोपीडिया ऑफ टूरिज्म नाम की किताब के अनुसार ज्वालामुखी देखने का क्रेज लोगों के बीच हजारों साल पुराना है। इतिहासकारों के अनुसार 17वीं और 18वीं शताब्दी में यूरोप के सुपर रिच टूरिस्ट ज्वालामुखी का ग्रैंड टूर करते थे। वे इटली के विसुविअस और एटना के ज्वालामुखी को देखने जाते। लेकिन वॉलकेनो टूरिज्म 2017 में न्यूजीलैंड में ज्वालामुखी फटने के बाद चर्चा का विषय बना। इस हादसे में 16 टूरिस्ट की जान गई थी।

मार्च 2021 में आइसलैंड के गेलडिनगाडुआलूर वैली में मौजूद एक्टिव ज्वालामुखी को देखने के लिए हजारों टूरिस्ट पहुंचे।

सोशल मीडिया में इस तरह के पर्यटकों को ‘लावा का पीछा करने वाले’, कहा गया। 20 दिसंबर 2020 में हवाई में माउंट किलाऊआ फटा तो वहां 8 हजार टूरिस्ट इसे देखने पहुंचे।

ज्वालामुखी का लावा देखने के इस क्रेज के लिए बोट टूर और हेलिकॉप्टर टूर भी होते हैं। टूरिस्ट को लावा की लेक के ऊपर उड़ान भरना भी अच्छा लगता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.