5 दशक बाद स्पेन में ज्वालामुखी विस्फोट, सुर्ख लावा आता देख डरे लोगों ने घर छोड़ा

Updated on 20-09-2021 08:22 PM

मैड्रिड   5 दशक बाद स्पेन में विनाशकारी ज्वालामुखी ला पाल्मा के अटलांटिक द्वीप पर सक्रिय होने के बाद ज्वालामुखी में जोरदार विस्फोट हो रहे है। स्पेन के सरकारी प्रसारक ने वीडियो जारी कर बताया है कि क्यूम्ब्रे विएजा ज्वालामुखीय रिज से काला और सफेद धुआं निकल रहा है। कैनरी द्वीप ज्वालामुखी संस्थान ने भी ज्वालामुखी में विस्फोट होने की सूचना दी है। स्पेन के प्रशासन ने ला पाल्मा के अटलांटिक द्वीप से रविवार को लोगों को निकालना शुरू कर दिया। वहीं विशेषज्ञों ने भूकंप के तेज झटके और ज्वालामुखी में विस्फोट के खतरे की चेतावनी दी थी। सरकारी विशेषज्ञों ने बताया था कि विस्फोट अभी होने वाला नहीं है। द्वीप की सतह के पास भूकंप आने का अंदेशा बढ़ गया है।

यह द्वीप कैनरी द्वीपसमूह का हिस्सा है। अधिकारियों ने भूकंपीय गतिविधि के केंद्र के नजदीक स्थित गांवों से एहतियाती उपाय के तहत लोगों को निकालने का आदेश दिया है। रविवार को 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था और भूकंपीय गतिविधि की कंपन सतह पर महसूस की गई थी। ज्वालामुखी जोखिम रोकथाम योजना की वैज्ञानिक समिति ने कहा कि भूकंप के तेज़ झटके सकते हैं, जिससे इमारतों को नुकसान पहुंच सकता है। वैज्ञानिक विशेषज्ञों की समिति ने कहा है कि अटलांटिक द्वीप के दक्षिण-पश्चिमी तट के एक हिस्से से पहाड़ों से चट्टानों के नीचे गिरने का अंदेशा है। पिछली बार 1971 में इस ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.