स्पेन में ज्वालामुखी फटा, लावा से कई घर नष्ट

Updated on 20-09-2021 08:22 PM

ला पाल्मा अटलांटिक महासागर में स्पेन के द्वीप ला पाल्मा में ज्वालामुखी फट गया। जिसके बाद अधिकारियों को हजारों लोगों को वहां आनन फानन में निकालना पड़ा। लावा के प्रवाह ने अनेक घरों को नष्ट कर दिया और इसके तट तक पहुंचने का खतरा है। इससे पहले कुंबरे विऐज पर्वत श्रंखला में यह ज्वालामुखी 1971 में फटा था। ज्वालामुखी फटने से पहले कई दिन तक यहां भूकंप के अनेक झटके आए। अधिकारियों ने एक हजार से अधिक लोगों को तत्काल वहां से निकाला। स्पेन के सिविल गार्ड बल का कहना है कि 10,000 लोगों को निकालना पड़ सकता है। 85,000 की आबादी वाला ला पाल्मा अफ्रीका के पश्चिमी तट के निकट स्पेन के कैनरी द्वीपसमूह के आठ ज्वालामुखी द्वीपों में से एक है। ज्वालामुखी फटने से पहले यहां पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। लावा घरों तक पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन लावा बहने से तटों पर स्थित आबादी वाले इलाकों को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्पेन के नेशनल जियोलॉजी इंस्टीट्यूट ने बताया कि ज्वालामुखी फटने की प्रक्रिया कब तक चलती रहेगी यह बताना अभी मुश्किल है लेकिन पिछली बार यह कई तीन हफ्तों तक होता रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.