वोटर लिस्ट रिवीजन-केरल और राजस्थान में BLO ने खुदकुशी की:परिवार बोले- काम का दबाव था

Updated on 17-11-2025 01:42 PM

केरल और राजस्थान में एसआईआर को लेकर काम के तनाव में दो बीएलओ के खुदकुशी की खबर है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक केरल के कन्नूर में एक सरकारी स्कूल में स्टाफ अनीश जॉर्ज (44) ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह चुनाव के लिए BLO बनाए गए थे। परिजन का आरोप है कि अनीश ने यह कदम SIR से जुड़ी काम की टेंशन के चलते उठाया।

दूसरी ओर, जयपुर में SIR कार्यक्रम से परेशान BLO ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। कालवाड़ के धर्मपुरा निवासी मुकेश कुमार जांगिड़ (48) सरकारी टीचर थे। उनकी जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि अधिकारी काम का दबाव बनाकर परेशान कर रहे हैं और सस्पेंड करने की धमकी दे रहे हैं।

कोलकाता में भी एक BLO को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी ने कहा कि उन पर SIR का काम निपटाने का दबाव है।

12 राज्यों में अबतक 97.52% फॉर्म बांटने का काम पूरा

चुनाव आयोग ने रविवार को बताया कि नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 51 करोड़ मतदाताओं में से 49 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं को SIR फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं। यानी 50.99 करोड़ मतदाताओं में से 97.52% को आंशिक रूप से भरे हुए फॉर्म मिले हैं।

12 राज्यों में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप शामिल हैं।

इनमें तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में 2026 में चुनाव होंगे। असम में SIR की घोषणा अलग से की जाएगी। SIR का दूसरा चरण 4 नवंबर से शुरू हुआ है जो 4 दिसंबर तक चलेगा।

केरल में आज काम का बॉयकॉट करेंगे BLO

कन्नूर में एक BLO की आत्महत्या के बाद राज्य भर में बूथ स्तर के अधिकारी काम का बहिष्कार करेंगे। विरोध कर रहे संगठनों ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया और आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के कारण बीएलओ भारी दबाव में हैं। केरल एनजीओ एसोसिएशन ने राज्य भर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च की भी घोषणा की।

एसोसिएशन का कहना है कि बीएलओ को 23 साल पहले पब्लिश हुई मतदाता सूची में संशोधन के लिए दिन-रात काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया जा रहा है।

बंगाल में 7.66 करोड़ वोटर्स, रविवार तक 7.61 करोड़ फॉर्म बंटे

चुनाव आयोग ने रविवार को बताया कि 4 नवंबर को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत के बाद से पश्चिम बंगाल में 7.61 करोड़ फॉर्म बांटे जा चुके हैं। गौरतलब है कि बंगाल में कुल मतदाताओं की संख्या 7.66 करोड़ है।

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 99.42% मतदाताओं को इस अभियान में शामिल किया जा चुका है। अधिकारी ने कहा, "रविवार रात 8 बजे तक अनुमानित 7.61 करोड़ लोगों को शामिल किया जा चुका है।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.